मल्हार

शिवलिंग को उखाड़कर तालाब में फेंकने की घटना, शिकायत मिलते ही आरोपी को किया गया गिरफ्तार..  मल्हार चौकी क्षेत्र की घटना

उदय सिंह

मल्हार – मस्तूरी थाना क्षेत्र के मल्हार चौकी अंतर्गत ग्राम अकोला में तालाब के पार में स्थित शिव मंदिर में स्थापित शंकर जी की शिवलिंग को एक ग्रामीण ने उखाड़कर तालाब में फेक दिया था।जिसे मल्हार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत अकोला निवासी हरिशंकर कश्यप ने गांव में ही नया तालाब के पार में भगवान शंकर जी का शिवलिंग स्थापित किया था जिसको पूरे गांव के लोगो द्वारा पूजा अर्चना किया जाता था।

जो गांव के ही बसंत कुर्रे पिता मनसुख कुर्रे उम्र 60 वर्ष ने कल दोपहर 2 बजे के आसपास नया तालाब के पास पहुँच मंदिर में स्थापित शिवलिंग को उखाड़कर बगल तालाब में फेंक दिया जिसे वहाँ पर मौजूद लोगों ने देखा और डायल 112 को इसकी सूचना दी डायल 112 के पहुँचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गया

जिसे मल्हार चौकी पुलिस ने आज सुबह तालाब से काफी खोजबीन के बाद शिवलिंग को बरामद कर आरोपी को उसके घर मे दबिश देकर पकड़ा जिसके खिलाफ प्रतीकात्मक धारा 295, 297 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को जेल भेज मल्हार चौकी पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
घर में घुसकर लाठी डंडों से मारपीट, तोड़फोड़ और खूनी संघर्ष...सरपंच सहित दोनों पक्षों के 7-8 लोग घायल जेल में बंद मल्हार क्षेत्र के कन्हैया सोनी की मौत पर बड़ा सवाल, एक साल बाद अज्ञात के खिलाफ FIR, चोट ... अमृतसर से चिट्टा लेकर बिलासपुर पहुंचा अंतरराज्यीय तस्कर, 2.50 लाख की हेरोइन के साथ गिरफ्तार, दस लाख के कर्ज ने ली दो जान! शराब में सुहागा मिलाकर दो लोगों की हत्या, पामगढ़ डबल मर्डर केस का खुलास... दूरस्थ जनजातीय अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी दस्तक, 18 जिलों में 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट सक्रिय... बिलासपुर:- कॉपी ट्रेडिंग के नाम पर सिम्स के डेंटल सर्जन से 6.88 लाख की ऑनलाइन ठगी, 14 लाख का मुनाफा ... बिलासपुर में दर्दनाक हादसा, अंतिम संस्कार के दौरान जलती चिता में घुसी आटो, मामा-भांजा झुलसे, आग में ... बिलासपुर: इंजेक्शन के ओवरडोज से महिला की मौत का आरोप.. मोपका के शिव मेडिसिटी अस्पताल में परिजनों ने ... दुर्गा झांकी देखने गए किराएदार, पीछे से टूट गया मकान का ताला... अलमारी से 80 हजार पार, पचपेड़ी:- बीड़ी नहीं दी तो भड़के युवक, छात्र पर बरसाए लात-घूंसे और बेल्ट, बीच-बचाव करने पहुंचे दोस्त...