बिलासपुर

एटीएम में चोरी की नीयत से घुसकर तोड़फोड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार… सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हुई पहचान

रमेश राजपूत

बिलासपुर – तोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत पावर हाउस चौक में स्थित एसबीआई के एटीएम में बीती रात एक बार फिर चोरी की कोशिश हुई है, लगभग 1:20 बजे अज्ञात आरोपी एटीएम में घुसा और चोरी की नीयत से मशीन और कैमरों में तोड़फोड़ करने लगा, लेकिन जब वह अपने मंसूबो में कामयाब नही हुआ तो वह वहाँ से तोड़फोड़ कर फरार हो गया। सुबह संबंधित एटीएम में सर्विस देने वाली कंपनी ट्रांजेक्शन सालूशन इंटरनेशनल प्रायवेट लिमिटेड के कर्मचारी ने पाया कि एटीएम में तोड़फोड़ और चोरी की कोशिश हुई है, जिसकी शिकायत कंपनी के कर्मचारी वीरेंद्र सूर्यवंशी ने तोरवा थाने में दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू की, जिन्होंने सीसीटीवी कैमरा के फुटेज से आरोपी की पहचान क्षेत्र के निवासियों से कराई गई जो उक्त आरोपी के छोटू उर्फ तुषार मरावी निवासी पावर हाउस तोरवा होना पता चला जिसे मुखबिर की सूचना के आधार पर घेराबंदी कर रिपोर्ट के महज 24 घंटो के भीतर पावर हाउस तोरवा से पकड़ा गया जिससे पूछताछ करने पर नशा करने के लिये एटीएम में घुसकर चोरी करने का प्रयास करना स्वीकार किया तथा पूर्व में भी रेलवे कर्मचारी की मोटरसायकल हीरो होंडा डॉन सीजी 04 सीबी 0486 को कासिमपारा से चोरी करना स्वीकार किया, जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस,