कोटा

बोलेरो और बाइक में पहुँचे थे बकरी चोरी करने…ग्रामीणों के शोर मचाने पर वाहन छोड़कर भागे चोर

प्रेम सोमवंशी

कोटा- थाना क्षेत्र के ग्राम दर्रीकांपा में बीती 25/26 की दरमियानी रात चोरी का अनोखा मामला सामने आया है। यहां शेड के भीतर खूंटे से बंधी दर्जनों बकरियों को कुछ चोर बोलेरो कार और बाइक में चोरी करने पहुंचे थे। हालाकि गाड़ी के फंस जाने के वजह से वह सफल नहीं हो सके और उन्हें ग्रामीणों से बचने गाड़ी छोड़ भागना पड़ा। जिसकी शिकायत विजय अनंत ने कोटा थाने में दर्ज कराई है।

जहा उसने जानकारी देते हुए बताया कि घर के सामने ही वह एक शेड में 28 बकरियों को शुक्रवार को बांध कर रखा था। जिसे देर रात अज्ञात चोर एक बाईक और चार पहिया वाहन में बकरा बकरी चोरी करके ले जा रहे थे। जिसे प्रार्थी के चाचा उमाशंकर अनंत ने देखा और शोर मचाने लगा। जिससे प्रार्थी के साथ ग्रामीण भी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए जिससे बचने के चक्कर में तेज गति फरार हो गए थे।

लेकिन घर से कुछ दूरी पर ही कपसियाकला चौक के पास सफेद रंग का बोलेरो फंसा गया। जिसे चालकों ने छोड़कर फरार हो गए। प्रार्थी ने जब बोलेरो को देख तो उसमे 14 नग बकरा बकरी मिली। वही घर से तीन बकरी गायब थी। जिसे अज्ञात चोरों ने चोरी कर बाइक से फरार हो गए।

इधर घटना से अक्रोशित गांव के लोगो ने बोलेरो में तोड़ फोड़ कर दी। वही इस पुरे मामले में कोटा पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ़ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये, बिलासपुर: फसल चराने की मामूली बात पर खूनी खेल, जबरन कीटनाशक पिलाकर किसान की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: राखी खरीदने बाजार पहुंची महिला के पर्स से डेढ़ लाख के जेवर पार...शनिचरी के कपड़ा बाज़ार में ... रक्षाबंधन के दिन बिलासपुर में दो हत्याओं से सनसनी...भाई ने भाई की ली जान तो वही शराब भट्ठी में लाइन ...