बिलासपुर

दावा आपत्ति की तिथि निर्धारित..स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के लिए स्टॉफ भर्ती प्रक्रिया

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – बिलासपुर जिले में तीन और स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के लिए शिक्षकों के अलावा लिपिकीय स्टाफ के लिए संविदा नियुक्ति के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी करने के बाद जिला शिक्षाधिकारी ने दावा आपत्ति मंगाई है। जिसके तहत 28 अगस्त से 31 अगस्त की तिथि तय कर दी है। 31 के बाद दावा आपत्ति का निराकरण किया जाएगा। फिर संबंधित स्कूलों में ज्वाइनिंग की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। मालूम हो की लालबहादुर शास्त्री स्कूल,तिलकनगर और अंबेडकर स्कूल को स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में अपग्रेड किया गया है।

जहां निर्धारित 56 स्टाफ भर्ती के लिए पूर्व में आवेदन मंगाए गए है। क़रीब एक पखवाड़े से चल रही इस पुरी प्रक्रिया अब अंतिम चरण में चल रही है। जहां जिला चयन समिति के अनुमोदन से विषयवार अंतरिम मेरिट सूची जारी किया गया है। मेरिट सूची विज्ञापन में दिए गए चयन प्रक्रिया के अनुसार जारी किया गया है। उक्त पात्र अभ्यर्थियों के लिए जिला शिक्षाधिकारी ने दावा आपत्ति मंगाई है। इसके लिए 28 से 31 अगस्त तक समय तय किया गया है।

इस अवधि में दोपहर 12 बजे तक चयन प्रक्रिया में आपत्ति होने की स्थिति में दस्तावेजी प्रमाण के साथ आपत्ति दर्ज कराने की छूट दी है। ज़िला शिक्षा अधिकारी डी के कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया है। की दावा आपत्ति हेतु अभ्यर्थियों जिला शिक्षा कार्यालय बिलासपुर पुराना कंपोजिट बिल्डिंग में शासकीय अवकाश के भी निर्धारित तिथि में पहुंच दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते है।

अभ्यर्थियों को इन दस्तावेजों के साथ होना है। उपस्थित..

चयन सूची और प्रतीक्षा सूची में जिन अभ्यर्थियों का नाम होगा उनको मूल दस्तावेजों के साथ कार्यालय पहुंचना होगा और दस्तावेजों का सत्यापन करना होगा। अभ्यर्थियों को मूल दस्तावेजों के साथ स्व हस्ताक्षरित छायाप्रति भी साथ में लाना होगा।

error: Content is protected !!
Letest
जेल में बंद मल्हार क्षेत्र के कन्हैया सोनी की मौत पर बड़ा सवाल, एक साल बाद अज्ञात के खिलाफ FIR, चोट ... अमृतसर से चिट्टा लेकर बिलासपुर पहुंचा अंतरराज्यीय तस्कर, 2.50 लाख की हेरोइन के साथ गिरफ्तार, दस लाख के कर्ज ने ली दो जान! शराब में सुहागा मिलाकर दो लोगों की हत्या, पामगढ़ डबल मर्डर केस का खुलास... दूरस्थ जनजातीय अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी दस्तक, 18 जिलों में 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट सक्रिय... बिलासपुर:- कॉपी ट्रेडिंग के नाम पर सिम्स के डेंटल सर्जन से 6.88 लाख की ऑनलाइन ठगी, 14 लाख का मुनाफा ... बिलासपुर में दर्दनाक हादसा, अंतिम संस्कार के दौरान जलती चिता में घुसी आटो, मामा-भांजा झुलसे, आग में ... बिलासपुर: इंजेक्शन के ओवरडोज से महिला की मौत का आरोप.. मोपका के शिव मेडिसिटी अस्पताल में परिजनों ने ... दुर्गा झांकी देखने गए किराएदार, पीछे से टूट गया मकान का ताला... अलमारी से 80 हजार पार, पचपेड़ी:- बीड़ी नहीं दी तो भड़के युवक, छात्र पर बरसाए लात-घूंसे और बेल्ट, बीच-बचाव करने पहुंचे दोस्त... पटाखा फोड़ने को लेकर गनियारी में बवाल, महिला के बेटे को पत्थर से मारा, कार का शीशा तोड़ा, दूसरे पक्ष...