रायगढ़

रायगढ़: 3 हजार उधार की रकम वसूलने हत्या, चाकू से गोद कर दोस्त को ही उतारा मौत के घाट… आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

रायगढ़ – जिले के खरसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परासकोल में 3 हजार रुपये के उधार लेनदेन को लेकर एक युवक की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मृतक की पहचान अनिल कुमार चौहान 35 वर्ष निवासी ग्राम परासकोल के रूप में हुई थी। 1 मार्च की सुबह गांव के खेत में उसका खून से लथपथ शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव पर पेट, गले और शरीर के अन्य हिस्सों में धारदार हथियार से वार के गंभीर निशान पाए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल, थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े, एफएसएल टीम, साइबर सेल और डॉग स्क्वॉड की मदद से सघन जांच की गई।

मर्ग कायम कर अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान पता चला कि मृतक का ग्राम बगबुडवा निवासी राहुल यादव 20 वर्ष से पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने दो माह पूर्व नौकरी लगाने की बात पर मृतक को 3 हजार रुपये दिए थे। रकम वापस मांगने पर दोनों के बीच कहासुनी हुई। 28 फरवरी की रात आरोपी ने कन्या छात्रावास के पास चाकू से कई वार कर अनिल की हत्या कर दी और अपनी मोटरसाइकिल से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू, खून से सने कपड़े और मोटरसाइकिल जब्त कर ली है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि गंभीर अपराध करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और कानून के तहत कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
लंबित DA और पुरानी पेंशन समेत मांगों को लेकर लामबंद होंगे कर्मचारी...संघ ने बनाई आंदोलन की रणनीति, सीपत:- एनटीपीसी में कार्यस्थल बदलने की मांग के बीच संविदाकर्मी ने कीटनाशक का किया सेवन, हालत स्थिर बिलासपुर रेलवे स्टेशन में पहुँची गांजे की बड़ी खेप : महिला समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, 24.9 किलो गांजा जब... हर घर जलेगा सेवा का दीप, भाजपा कार्यकर्ता बनाएंगे सेवा संकल्प अभियान को जनअभियान....जिला स्तरीय कार्... शिक्षा विभाग में फिर बड़ा फेरबदल, 7 जिलों के DEO बदले; बिलासपुर समेत कई जिलों में नई जिम्मेदारियां, सिम्स में देशभर से पहुंच रहे मेडिकल छात्र... नागालैंड की बेल थुल ओ ने सेंट्रल पूल सीट से लिया प्रवेश... प्रणवम में राग मंच संगीत विद्यालय के विद्यार्थियों ने लहराया परचम...विभिन्न विधाओं में जीते पुरस्कार कार की डिक्की में छिपाकर ले जा रहे थे प्रतिबंधित 520 नग ऑनरेक्स सिरप, सरकंडा पुलिस ने दो आरोपियों को... महिला अपहरण-अनाचार कांड में पुलिस का शिकंजा: मुख्य आरोपी के 4 सहयोगी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल क... बिलासपुर: मुरुखदान के पानी में तैरती मिली किन्नर की संदिग्ध लाश, पुलिस जुटी जांच में