बिलासपुर

3 नकाबपोश आरोपियों ने घर में घुसकर युवक को मारा चाकू….लूटपाट की नीयत से हमले की आशंका,

उदय सिंह

बिलासपुर – शहर के मोपका क्षेत्र में एक युवक पर घर के भीतर घुसकर चाकू से हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना बंजारीपारा मोपका की बताई जा रही है, जहां शाम करीब 5:30 बजे तीन नकाबपोश बदमाश घायल विनय कुमार साहू के घर पहुंचे और दरवाजा खटखटाया। जैसे ही विनय कुमार साहू 30 वर्ष पिता गणेश राम साहू, निवासी बंजारीपारा मोपका ने दरवाजा खोला, बाहर खड़े एक आरोपी ने उस पर धारदार चाकू से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से घबराए विनय ने जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया, जिसके बाद तीनों हमलावर मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद घायल विनय ने फोन पर अपने परिजनों को सूचना दी और उपचार के लिए सिम्स अस्पताल पहुँच गया। जहाँ विनय कुमार साहू फिलहाल अस्पताल में भर्ती होकर इलाज करा रहा है।पीड़ित ने आशंका जताई है कि आरोपी लूटपाट की नीयत से उसके घर पहुंचे थे और विरोध करने पर उस पर हमला कर दिया। पीड़ित ने घटना की जानकारी मोपका चौकी सहित सिम्स चौकी में दे दी गई है।

error: Content is protected !!
Letest
शादी समारोह में फिर बवाल.... बारातियों पर पथराव, कई घायल, पुरानी रंजिश बनी वजह, ऑटो ले जाने के विवाद में बवाल...माँ-बेटे पर ईंट और बेल्ट से हमला, दबंगो की गुंडागर्दी राजधानी में फिर चाकूबाजी की हवा...पुरानी रंजिश में युवक की गला रेतकर हत्या, 2 नाबालिग सहित 4 आरोपी ग... बिलासपुर:- मामूली विवाद के बाद खूनी संघर्ष... योजना बनाकर आरोपियों ने किया जानलेवा हमला, 7 नाबालिग स... सही दवा-शुद्ध आहार अभियान में सख्ती... 15 दवा दुकानों पर छापा, गड़बड़ियों पर नोटिस जारी पुलिस दफ्तर में जहर पीकर बनाया दबाव... युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई, नाबालिग से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म....आरोपी गिरफ्तार बांधा तालाब को बार-बार फोड़ने का आरोप...जल संकट से जूझ रहा ग्राम चौहा, कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची शि... सड़क निर्माण में मनमानी या भ्रष्टाचार ?... मस्तूरी जनपद क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग की सड़क गुणवत्त... डॉ सीवी रमन यूनिवर्सिटी से लापता छात्र नागपुर में मिला...ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में भागा था हॉस्टल स...