बिलासपुर

आयुर्वेद न्यूरो शिविर में तीसरे दिन 1485 मरीजों का इलाज, सिख समाज के प्रयास की हर तरफ हो रही तारीफ

डेस्क

श्री गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी दयालबंद बिलासपुर द्वारा सिखों के प्रथम गुरु गुरुनानक देव जी महाराज के 550वें पावन प्रकाश पर्व की खुशी में आयोजित विशाल निःशुल्क आयुर्वेद न्यूरो थेरेपी चिकित्सा शिविर में तीसरे दिन 1485 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया जिसमें से बहुतों को मौके पर ही राहत मिली , आज आंध्रप्रदेश , केरल , तमिलनाडु , मध्य प्रदेश , दिल्ली , उड़ीसा , महाराष्ट्र , झारखंड , सहित पूरे छतीसगढ़ से लोगों ने शिविर का लाभ लिया,तथा सभी मरीजों ने सिख समाज द्वारा आयोजित किये जा रहे इस सराहनीय कार्य की मुक्त कंठ से प्रशंसा की, शिविर में पूरे देश में प्रसिध्द डॉ. मनोज शर्मा ( कोटा राजिस्थान वाले ) एवं 60 विशेषज्ञों की टीम द्वारा कमरदर्द , जोड़ों का दर्द , घुटनों का दर्द , कंधों में जकड़न , सर्वायकल स्पोण्डिलाईटीस , न्यूरो लाजिकल समस्या , कोहनी की समस्या , टखने का दर्द , मष्तिष्क पक्षाघात इत्यादि बीमारियों का उपचार न्यूरो थेरेपी द्वारा किया गया .. शिविर में कोटा राजस्थान , महाराष्ट्र , कर्नाटक , मध्य प्रदेश , गोआ , दिल्ली आदि स्थानों से चिकित्सक पहुंचे हैं
उक्त शिविर में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक इलाज किया जा रहा है ..

*आयोजन समिति के अध्यक्ष अमरजीत सिंह दुआ एवं सदस्य चरनजीत सिँह गंभीर ने बताया कि* इस आयोजन में जिला प्रशासन का भी पूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री प्रमोद महाजन एवं 25 सदस्यीय नर्सिंग टीम का सहयोग प्राप्त हो रहा है नर्सिग सदस्यों द्वारा मरीजों का ब्लड प्रेशर एवं शुगर की जांच की जा रही है इनके अलावा जिला आयुष विभाग के प्रमुख डॉ. प्रदीप शुक्ला एवं पूरी टीम का सहयोग मिल रहा है साथ ही पुलिस विभाग तथा ट्रेफिक विभाग द्वारा भी व्यवस्था बनाने में पूर्ण सहयोग दिया जा रहा है

उक्त शिविर को सफल बनाने हेतु गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अलावा पंजाबी युवा समिति , स्त्री सत्संग , सुखमनी सर्कल , आदर्श पंजाबी महिला संस्था , पंजाबी सेवा समिति , खालसा सेवा समिति, गुरमत ज्ञान सोसायटी , पंथ प्रचार कमेटी, बिलासपुर लेडीज़ सर्कल 144, बिलासपुर राऊंड टेबल 283, आल इंडिया सिख यूथ फेडरेसन के सदस्य सक्रिय हैं
शिविर में गुरुद्वारा दयालबंद प्रधान अमरजीत सिंह दुआ , पूर्व प्रधान जोगिंदर सिंह गंभीर , सचिव परमजीत सिंह सलूजा , कार्यकारी अध्यक्ष त्रिलोचन सिंह अरोरा ,उपाध्यक्ष गुरभेज सिंह छाबड़ा , भूपेंद्र सिंह गांधी , गुरदीप सिँह आजमानी , तवींदर पाल सिंह अरोरा , नरेन्द्रपाल सिंह गांधी , मंदीप सिंह गंभीर ,कुलदीप सिंह गंभीर , जगमोहन सिंह अरोरा , अमरजीत सिंह छाबड़ा , नरेन्द्र सिंह सलूजा ,अजीत सिंह गंभीर , राजेंद्र टुटेजा , महेंद्र सिँह गंभीर , जिला औषधि विक्रेता संघ के अध्यक्ष हरजीत सिंह सलूजा , पंजाबी युवा समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह छाबड़ा , पूर्व अध्यक्ष चरनजीत सिंह गंभीर ,सचिव राजविंदर सिंह गंभीर , हरदीप सिंह सलूजा , जसपाल सिंह छाबड़ा,महेन्द्र सिँह छाबड़ा , कमलदीप सिँह अरोरा , बलजीत सिँह गंभीर ,अनिल सलूजा , इन्द्रजीत सिँह इच्छपुरानी , कुलवन्त सिँह सलूजा , दिलबाग सिंह छाबड़ा , खालसा सेवा समिति के प्रधान प्रीतपाल सिंह गंभीर ,पंजाबी सेवा समिति के अध्यक्ष परमजीत सिंह खणूजा, पूर्व अध्यक्ष अजीत सिंह सलूजा , विंकू भाटिया , अमनदीप सिंह होरा , विशु आजमानी , आल इंडिया सिख फेडरेशन के सतबीर सिंह गोल्डी ,अमोलक सिँह सलूजा , जगदीप मक्कड़ , आदर्श पंजाबी महिला संस्था की अध्यक्ष रूबी छाबड़ा , सुनीता चावला , पूर्व अध्यक्ष दलजीत कौर सलूजा , सुखमनी सर्कल से दलजीत कौर सलूजा रोमी ,मीत गंभीर , शशि आहूजा , महिंदर कौर सलूजा , ललजीत कौर सलूजा , हरजिन्दर कौर होरा , सुरिंदर कौर छाबड़ा ,कुलदीप कौर छाबड़ा , गोल्डी छाबड़ा ,अवी आजमानी , मनप्रीत कौर मक्कड़ , रिया राजपाल , सिल्कि गांधी , रूप्सी आजमानी , अंजलि आजमानी , राज कौर अरोरा , नीरू सलूजा , सरनजीत कौर सलूजा , रविंदर कौर गंभीर प्रिंसी गंभीर , हरमीत कौर गंभीर सहित समाज के सभी वर्ग के लोगों का सहयोग प्राप्त हो रहा है

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस... रेत घाट बंद फिर भी खनिज माफिया सक्रिय, बिलासपुर में फिर हुई कार्रवाई... 7 मशीनें-वाहन जब्त, 840 घन म... बिलासपुर:- ईडी अफसर बताकर रेलवे में नौकरी का झांसा... बेरोजगार युवक से 3.14 लाख की ठगी, दंपती पर केस... कोटा:- तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज, रतनपुर: घर में लगी भीषण आग के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, आग बुझा रहे पड़ोसी युवक गंभीर, घर का सामान और ब... शादी का झांसा देकर रिटायर्ड टेक्निशियन से 9.50 लाख की ठगी..ओडिशा के तीन आरोपी गिरफ्तार,