कोटा

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा के भीतर भरा पानी… डॉक्टर नर्स सहित मरीजों को हुई परेशानी

प्रेम सोमवंशी

कोटा – विकास खण्ड का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जोकि पूर्व से ही बीमार चल रहा है जिसे विभाग के अधिकारी और इंजीनियर बीमार करने में लगे हुए है। ऐसा हम इस लिए कह रहे है क्योंकि सोमवार की रात कोटा क्षेत्र में हुई झमाझम बारिश से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा में बारिश का पानी लेबर रूम, डॉक्टर ड्यूटी रूम, इंजेक्शन रूम, ड्रेसिंग रूम सहित बहुत से कमरों में घुसा गया। जिससे रात में लेबर रूम में पानी भर जाने की वजह से रात में डिलीवरी कराने में डॉक्टर व नर्स को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

स्वास्थ्य केन्द्र के पीछे CGMSC विभाग के द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जिसकी वजह से स्वास्थ्य केन्द्र के अंदर बारिश का पानी घुस गया। CGMSC के इंजीनियर ने निर्माण के दौरान पूर्व में बनी नाली को पाट कर बंद कर दिया गया हैं। जिसकी वजह से बारिश का पानी अंदर घुस गया। निर्माण के दौरान CGMSC के इंजीनियर अगर पूर्व में बनी नाली को बंद नहीं किया होता तो पानी स्वास्थ्य केन्द्र के अंदर नहीं जाता।

कही ना कही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व CGMSC के इंजीनियर की लापरवाही माने या भूल जिनकी वजह से स्वास्थ्य केन्द्र के अंदर बारिश का पानी भर गया। स्वास्थ्य केन्द्र के अधिकारी व इंजीनियर ने पानी निकासी के लिए जल्द व्यवस्था बनाने की बात कही है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : लैंडिंग के दौरान एलायंस एयर के विमान का टायर पंचर...टला बड़ा हादसा रतनपुर : जंगल में मौत का करंट जाल! 300 मीटर तार में दौड़ाया 11 KV करंट... शिकारियों ने बिछाया खतरनाक... पचपेड़ी: बच्चों के निवाले पर चोरों का हाथ... स्कूल का ताला तोड़कर 350 किलो चावल और गैस सिलेंडर पार, ... बिलासपुर में बागेश्वर धाम मातृशक्ति मंडल द्वारा भव्य दीपोत्सव का आयोजन, घोंघा बाबा मंदिर परिसर दीपों... आवारा मवेशियों को लेकर विवाद के बाद किसान ने खाया जहर...इलाज के दौरान मौत, मवेशियों को बचाने में फिसली बाइक... पीछे से पिकअप ने कुचला, इलाज के दौरान युवक की मौत VIDEO पचपेड़ी:- ओखर की गौशाला में व्यवस्था की खुली पोल..चारा-पानी के अभाव में 23 से अधिक गौवंश की मौ... फूल तोड़ रही महिला को घेरकर लूटी सोने की चेन... राउरकेला उड़ीसा से दबोचे गए दो फरार आरोपी, कूलर में करंट लगने से 16 वर्षीय नाबालिग की मौत..पानी पीने के लिए ग्लास उठाने के दौरान हुआ दर्दनाक हा... पचपेड़ी:- रक्षाबंधन से पहले मातम, कदम के पेड़ पर झूलती मिली युवक की लाश