रतनपुर

पुष्पा फ़िल्म की तरह चंदन लकड़ी की तस्करी…10 नग चंदन की लकड़ी के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

जुगनू तंबोली

रतनपुर – पल्सर बाइक में चंदन की तस्करी करने वाले तीन आरोपी को रतनपुर पुलिस ने पकड़ा है। आरोपीयों के पास से पुलिस को 10 नग चंदन की लकड़ी वजनी 22 किलो 813 ग्राम कीमती करीबन 35000 रूपये को जप्त किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार रतनपुर पुलिस को मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली की पेंड्रा रूट से दो बाइक में चंदन की तस्करी की जा रही है।

जिसपर पुलिस ने ग्राम पोंड़ी मोड़ तिराहा के पास घेराबंदी कर 01 मोटर सायकल में सवार 02 व्यक्ति 07 नग चंदन की लकड़ी, व एक मोटर सायकल में सवार 01 व्यक्ति के कब्जे से 03 नग चंदन की लकड़ी परिवहन करते रंगे हाथ पकड़ाए। पुछताछ में पता चला की भालूगड़ार निवासी राजेश पनिका,राहुल पाल ,ऋषभ जोशी पेंड्रा से बिलासपुर की ओर चंदन की तस्करी कर रहे थे।

जिनके पास कोई चंदन के लकड़ी के सम्बन्ध में दस्तावेज नहीं थे। लिहाजा रतनपुर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

error: Content is protected !!
Letest
वर्दी की आड़ में विश्वासघात.. शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार, मस्तूरी:- खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरे करंट से महिला की मौत....जांच में जुटी पुलिस कम दाम में किराना सामान दिलाने का झांसा... व्यवसायी से 15 लाख की ठगी, परिवार सहित फरार हुआ आरोपी, बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस... रेत घाट बंद फिर भी खनिज माफिया सक्रिय, बिलासपुर में फिर हुई कार्रवाई... 7 मशीनें-वाहन जब्त, 840 घन म... बिलासपुर:- ईडी अफसर बताकर रेलवे में नौकरी का झांसा... बेरोजगार युवक से 3.14 लाख की ठगी, दंपती पर केस...