बिलासपुर

ठेला हटाने की बात पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार….

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – घर के सामने ठेला हटाने के विवाद कों लेकर चाकू से हमला करने वाले आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने पकड़ लिया है। मामले शिकायत के 36 घंटे के अंदर ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार लिटिल पंजाब ढाबा के बाजू गली जसपाल सिह द्वारा वह महामाया कार वास के नाम से कार धोने का दुकान चलाता है, तथा उसके साथ उसका भाई रंजीत सिंह भोगल पिता स्व. सरजीत सिंह भोगल उम्र 45 साल रहता है, प्रार्थी घर के बगल में ही कुमारी खटीक ठेला लगाती है और कभी कभी घर के दरवाजे के पास ही अपना ठेला को लगा देती है,कुमारी खटीक के ठेला में वीरेंद्र नाम का लड़का काम करता है

,वीरेंद्र प्रार्थी के भाई रंजीत सिंह भोगल को हाथ के पास मारा था, उसके बाद दिनांक 28 अगस्त की रात वीरेंद्र प्रार्थी के भाई रंजीत सिंह भोगल को जान से मारने के लिये उस पर हमला कर दिया और अपने पास रखे चाकु से प्रार्थी के भाई रंजीत सिंह भोगल के गले के पास मारा जिससे गर्दन के पास चोट लगा और खून निकलने लगा ,रंजीत सिंह आवाज किया तो प्रार्थी और उसकी पत्नी मनप्रीत कौर पति जसपाल सिंह भोगल घर से बाहर निकले तो आरोपी वीरेंद्र वहां से भाग गया। जिसकी शिकायत प्रार्थी ने सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराई थी। जिसपर टिकरापारा निवासी वीरेंद्र को गिरफ्तार कर कोतवाली पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
जेल में बंद मल्हार क्षेत्र के कन्हैया सोनी की मौत पर बड़ा सवाल, एक साल बाद अज्ञात के खिलाफ FIR, चोट ... अमृतसर से चिट्टा लेकर बिलासपुर पहुंचा अंतरराज्यीय तस्कर, 2.50 लाख की हेरोइन के साथ गिरफ्तार, दस लाख के कर्ज ने ली दो जान! शराब में सुहागा मिलाकर दो लोगों की हत्या, पामगढ़ डबल मर्डर केस का खुलास... दूरस्थ जनजातीय अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी दस्तक, 18 जिलों में 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट सक्रिय... बिलासपुर:- कॉपी ट्रेडिंग के नाम पर सिम्स के डेंटल सर्जन से 6.88 लाख की ऑनलाइन ठगी, 14 लाख का मुनाफा ... बिलासपुर में दर्दनाक हादसा, अंतिम संस्कार के दौरान जलती चिता में घुसी आटो, मामा-भांजा झुलसे, आग में ... बिलासपुर: इंजेक्शन के ओवरडोज से महिला की मौत का आरोप.. मोपका के शिव मेडिसिटी अस्पताल में परिजनों ने ... दुर्गा झांकी देखने गए किराएदार, पीछे से टूट गया मकान का ताला... अलमारी से 80 हजार पार, पचपेड़ी:- बीड़ी नहीं दी तो भड़के युवक, छात्र पर बरसाए लात-घूंसे और बेल्ट, बीच-बचाव करने पहुंचे दोस्त... पटाखा फोड़ने को लेकर गनियारी में बवाल, महिला के बेटे को पत्थर से मारा, कार का शीशा तोड़ा, दूसरे पक्ष...