बिलासपुर

जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद,सरकंडा क्षेत्र में महिला से हुई लूट,,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर-पुलिस के लाख कोशिशों के बाद भी शहर में अपराधी घटनाओं में अंकुश नही लग पा रहा है। शुक्रवार को इसका जीता जागता उदाहरण सरकंडा थाना अंतर्गत राजकिशोर नगर में सामने आया है। जहाँ एक महिला से बाइक सवार युवक ने चैन स्नेचिंग की घटना को अंजाम दिया है। घटना की शिकायत महिला ने सरकंडा थाने में दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार राजकिशोर नगर निवासी रेणु वाजपेयी घरेलू काम से दोपहर को घर से निकली थी। जहाँ से वह ठीक ग्रामीण बैंक के पास पहुँची ही थी कि पीछे से नीले रंग के बाइक में एक लड़का आकर महिला के गले से चेन लूट कर लिया। यही नही चैन लूटने के बाद आरोपी युवक ने शोर मचाने से मना करते हुए धमकाया। फिर वहां से रफूचक्कर हो गया। इधर महिला की आवाज सुन आसपास खड़े लोग महिला की मदद करने पहुंचे। लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुका था। महिला ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी युवक की उम्र करीब 18 से 20 वर्ष होगी। और वह घटना को अंजाम देने के वक्त आसमानी कलर का शर्ट और नीले कलर का पेंट पहने हुए थे। बहरहाल मामले में सरकंडा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये, बिलासपुर: फसल चराने की मामूली बात पर खूनी खेल, जबरन कीटनाशक पिलाकर किसान की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: राखी खरीदने बाजार पहुंची महिला के पर्स से डेढ़ लाख के जेवर पार...शनिचरी के कपड़ा बाज़ार में ... रक्षाबंधन के दिन बिलासपुर में दो हत्याओं से सनसनी...भाई ने भाई की ली जान तो वही शराब भट्ठी में लाइन ...