कोटा

2 वर्षीय मासूम शिब्बू आया करंट की चपेट में मौके पर हुई मौत,कोटा पुलिस जुटी जांच में

प्रेम सोमवंशी

कोटा – नगर के डबरा पारा में मामा के घर आये 2 वर्षीय बालक की बिजली के करंट लगने से मौत हो गई। सूचना पर कोटा पुलिस ने शव का मर्ग कायम कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।मिली जानकारी के अनुसार कोटा नगर के डबरा पारा में तीज पर्व के लिए अपनी माँ के साथ दो वर्षीय बालक अपने मामा के घर आया हुआ था। घर जब मृतक की माँ कपड़ों की स्त्री कर रही थी इसी दौरान गजानंद साहू उर्फ शिब्बू उम्र 2 वर्ष खेलते- खेलते बिजली आयरन के तार को पकड़ लिया जिसे शिब्बू को करंट लग गया।

पास खड़ी माँ ने देखा तो उसे बचाने की कोशिश की तो उसे भी बिजली का करंट लगने से वह दूर जा गिरी। मृतक गजानन्द साहू पिता रामकुमार साहू निवासी बहतराई थाना सरकंडा का रहने वाला है। घटना की सूचना मिलने के बाद कोटा पुलिस घटना स्थल पर पहुँचकर शव का पंचनामा कार्यवाही उपरांत शव का पोस्टमार्टम कराया जिसके बाद अंतिम संस्कार के लिए शव को परिजनों को सौप दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये, बिलासपुर: फसल चराने की मामूली बात पर खूनी खेल, जबरन कीटनाशक पिलाकर किसान की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: राखी खरीदने बाजार पहुंची महिला के पर्स से डेढ़ लाख के जेवर पार...शनिचरी के कपड़ा बाज़ार में ... रक्षाबंधन के दिन बिलासपुर में दो हत्याओं से सनसनी...भाई ने भाई की ली जान तो वही शराब भट्ठी में लाइन ...