बिलासपुर

केवीके कर्मचारियों ने अधिकारों को लेकर आईजीकेवी में किया जोरदार प्रदर्शन…कुलपति को सौंपा 7 सूत्रीय मांगपत्र,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (आईजीकेवी) में तकनीकी कर्मचारी संघ (टीएसए) के नेतृत्व में प्रदेशभर के कृषि विज्ञान केंद्रों (केवीके) के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मंगलवार को विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कुलपति कक्ष का घेराव कर 7 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा और चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे में ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो राज्यव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी। संघ के अध्यक्ष डॉ. पी.के. सांगोड़े ने कहा कि बार-बार ज्ञापन देने के बावजूद समस्याओं की अनदेखी हो रही है। प्रमुख मांगों में सेवा शर्तों की समता, एनपीएस/ओपीएस बहाली, सेवानिवृत्ति आयु 65/62 वर्ष करना, वेतनमान और भत्तों की पुनर्बहाली शामिल है।

डॉ. ईश्वरी साहू ने इसे संवैधानिक अधिकारों की पुनर्स्थापना की लड़ाई बताया।प्रदर्शन के दौरान भूखे-प्यासे कर्मचारियों ने कुलपति कक्ष के सामने घंटों धरना दिया। कुछ प्रदर्शनकारियों ने सवाल उठाया कि आईजीकेवी के कर्मचारी होते हुए भी उन्हें भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) का बताया जा रहा है, जिससे भ्रम की स्थिति बनी है। आंदोलनकारियों ने कंट्रोलर पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए “कंट्रोलर हटाओ, आईजीकेवी बचाओ” के नारे भी लगाए। उन्होंने कहा कि 8 माह से वेतन नहीं मिला है और हाल में बिना कारण वेतन में कटौती की गई है। कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने प्रदर्शनकारियों से चर्चा कर मांगों पर शीघ्र निर्णय का आश्वासन दिया। संघ ने स्पष्ट किया कि यदि कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज, प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार