बिलासपुर

सायबर फ्रॉड :- पार्ट टाइम वर्क से रकम डबल करने का झांसा देकर 1.85 लाख की ठगी….पीड़िता ने दर्ज कराई शिकायत,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाली लिशा उरांव के साथ ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। साइबर अपराधियों ने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर उन्हें पार्ट-टाइम वर्क का झांसा दिया और 1.85 लाख रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता लिशा उरांव निवासी रिंग रोड नंबर-2, महाराणा प्रताप चौक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 फरवरी 2025 को उनके मोबाइल नंबर पर SOCIAL CUBICAL DIGITAL MARKETING GROUP नामक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया। इसमें ब्रांड प्रमोशन के बदले रोज़ाना पेमेंट देने का दावा किया गया। बाद में टेलीग्राम ग्रुप 5126 ABRDN TASK GROUP में जोड़कर और भी टास्क दिए गए। शुरुआत में उन्हें 5000 रुपये निवेश कर 6500 रुपये मिलने का झांसा दिया गया। जब उन्होंने पैसे भेजे, तो उनसे 32,000 रुपये और मांगे गए। इसके बाद 50,000 रुपये और फिर 48,000 रुपये की मांग की गई। धीरे-धीरे कुल 1.85 लाख रुपये अलग-अलग बैंक खातों और UPI आईडी पर ट्रांसफर करवा लिए गए। जब भी वह अपनी रकम निकालने की बात करतीं, तो नए भुगतान की शर्त रखी जाती रही। जब उन्हें ठगी का एहसास हुआ, तो उन्होंने सिविल लाइन थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मोबाइल नंबर धारक के खिलाफ धारा 66D-LCG और 318(4)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी है।

error: Content is protected !!
Letest
30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये, बिलासपुर: फसल चराने की मामूली बात पर खूनी खेल, जबरन कीटनाशक पिलाकर किसान की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: राखी खरीदने बाजार पहुंची महिला के पर्स से डेढ़ लाख के जेवर पार...शनिचरी के कपड़ा बाज़ार में ... रक्षाबंधन के दिन बिलासपुर में दो हत्याओं से सनसनी...भाई ने भाई की ली जान तो वही शराब भट्ठी में लाइन ...