बिलासपुर

मशरूम स्पॉन उत्पादन तकनीक विषय पर दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कृषि विज्ञान केंद्र बिलासपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ गीत शर्मा के मार्गदर्शन में दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान मशरूम स्पॉन उत्पादन से संबंधित विभिन्न विषयों जैसे शुद्ध कल्चर एवं व्यावसायिक मशरूम स्पॉन उत्पादन, प्रयोगशाला में विभिन्न उपकरणों का उपयोग एवं सावधानियां, मशरूम स्पॉन इकाई के लिए उद्यमिता के अवसर और लागत लाभ विश्लेषण इत्यादि पर तकनीकी एवं प्रायोगिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। उपरोक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र के सम्पन्न हुआ ।

उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के समस्त वैज्ञानिक गण डॉ शिल्पा कौशिक, जयंत साहू, डॉ. एकता ताम्रकार, हेमकांति बंजारे, इंजी. पंकज मिंज, डॉ निवेदिता पाठक, डॉ स्वाति शर्मा एवं डॉ. चंचला रानी पटेल ने कृषक प्रशिक्षणार्थियों को संबंधित विषयों की विस्तारपूर्वक तकनीकी जानकारी प्रदान की। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र के मशरूम उत्पादन ईकाई की संपूर्ण जानकारी दी गई।केन्द्र के सफल कृषकों द्वारा अपनाए जा रहे मॉडल की भी जानकारी दी गई।कुल 25 कृषक प्रशिक्षणार्थियों ने सफलता पूर्वक भाग लिया।

error: Content is protected !!
Letest
जमीन गिरवी रखने के नाम पर धोखाधड़ी, डेढ़ लाख लेकर मुख्तियारनामा बनवाया और दूसरे को बेच दी एक एकड़ जम... पांच लाख का कर्ज चुकाया, फिर भी पैतृक जमीन पर नजर! सूदखोर प्रॉपर्टी डीलर की धमकी से दहशत में कोटवार,... तिफरा में मकान निर्माण के दौरान चोरी! ठेकेदार के घर से 4.34 लाख रुपये पार, दो युवकों पर FIR VIDEO अनोखा ठगी:- सिम्स में रिश्तेदार बनकर पहुंचा ठग, ब्लड दिलाने के नाम पर वसूले 1200 रुपए; मोबाइल ... रतनपुर में दर्दनाक हादसा: बकरियों के लिए चारा काट रहा 22 वर्षीय युवक आया 33 केवी लाइन की चपेट में, स... आधी रात घर में घुसा चोर, जागा मकान मालिक तो रॉड से किया हमला, खून से लथपथ अस्पताल में भर्ती! सिम्स अस्पताल से उपचार के दौरान घर भागा युवक, सुबह बिगड़ी तबीयत तो फिर पहुंचा अस्पताल, डॉक्टरों ने क... शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्परता! छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर आकर्षक साज-सज्जा के साथ सजा पुलिस कल्य... जन्मदिन के जश्न में 200 लोगों का हुड़दंग..रोकने पहुंचे न्यायाधीश से मारपीट और धमकी, सरकंडा पुलिस ने ... मुंगेली में टेंट टेंडर का खेल! बिना टेंडर करीबियों को काम देने का मामला.. सालों से कारोबार कर रहे टे...