बिलासपुर

तोरवा क्षेत्र में चोरों ने धावा बोलकर की लाखो की चोरी,, सुने दुकान और मकान को बनाया निशाना…

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – तोरवा थाना क्षेत्र में रविवार और सोमवार की दरमियानी रात चोरों ने जमकर आतंक मचाया। एक ओर स्थानीय पुलिस देर रात चैकिंग करती रही ,तो दूसरी ओर चोरों ने पुलिस के नाक के नीचे से दुकान और घर पर धावा बोलकर लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। मिली जानकारी के अनुसार पहला मामला तोरवा मुर्राभठठा के पास मिनाक्षी इंजीनियरिंग की दुकान का है। जहां का संचालक शेखर घाटी रोज़ की तरह ही रविवार को 9.30 में अपनी दुकान बंद कर घर चले गया था।। जब सोमवार को सुबह वह दुकान पहुंचा तो देखा की इसके दुकान का ताला ही नही लगा था। जब अंदर जाकर देखा तो सभी सामान बिखरे हुए थे। प्रार्थी ने जब अच्छे से जांच की तो पता चला की दुकान के गल्ले में रखे 30,000 रूपये, वेल्डिंग मशीन मे लगे 4 नग केबल वायर लगभग 80 फीट, कापर वायर लगभग 12 किलो ,जगन्नाथ चटर्जी का वेल्डिंग मशीन का केबल वायर 5-5 मीटर के 10 नग सहित अन्य सामान को मिलाकर कुल 75000 हजार की चोरी कर अज्ञात चोर कर फरार हो गए है। यहीं नहीं दुकान के पास लगे सीसीटीवी कैमरे को शातिर चोरों ने थोड़ दिया। इसी तरहां दूसरी घटना रेल्वे स्टेशन के सामने स्थित बंगला क्रमांक 29/01 में रहने वाले
अर्जुन सिंह साकेत का पूरा परिवार अपने गृह ग्राम शहडोल गया हुआ था। प्रार्थी अकेले ही घर में थे। सोमवार को सुबह 3 बजे घर को ताला लगाकर वह स्टेशन चाय बेचने गया था। जब 9 बजे सुबह वह वापस आकर देखता तो घर का ताला खुला हुआ था। घर के अंदर जाकर प्रार्थी ने देखा की घर का पूरा सामान बिखरा पड़ा था। उसने जब घर की तलाशी ली तो घर में रखे 5000 नगद,सोने का तीन नग लाकेट ,सोने का फुल्ली एक नग ,सोने का गेहु दाना 04 नग ,चांदी का हाफ करधन एवं पायल एक जोडी ,चांदी काछल्ला एक नग जुमला कीमती करीबन 30,000 रूपये गायब थे। इधर दोनो ही प्रार्थियों ने घटना की शिकायत तोरवा थाने में दर्ज कराई है। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ़ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : पंजाब से जुड़ा हेरोइन नेटवर्क ध्वस्त...तीन अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 34 ग्राम... केंद्रीय बजट 2026 छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक और विकासोन्मुख...डिप्टी सीएम अरुण साव और केंद्रीय बजट प्... खेल, अनुशासन और प्रतिभा का उत्सव... सांदीपनी एकेडमी में तीन दिवसीय खेल पर्व का भव्य समापन रतनपुर:- ब्रह्म मुहूर्त से चालू हुआ मांघी पूर्णिमा स्नान... माघ पूर्णिमा पर उमड़े भक्त,हजारों श्रद्ध... रायगढ़ पुलिस ने बाइक चोरी कर फर्जी दस्तावेजों से बिक्री करने वाले संगठित गिरोह का किया भंडाफोड़, 7 आ... धान बिक्री टोकन नहीं मिलने से परेशान किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा...पुलिस ने किया रेस्क्यू,भेजा गया ज... शहर के दो तालाबों से अवैध मिट्टी का खनन और वायरल ऑडियो... खनिज माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई की उठी मांग, VIDEO: जांजगीर-चांपा: पुलिस-बदमाश मुठभेड़, दहशत फैलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़…दो रातों में पांच जगह ... बीएनआई बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला 2026: व्यापार, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार का भव्य आयोजन मस्तूरी: धनगवां पंचायत के राशन वितरण में अनियमितता.....महीना बीतने को और नही बंटा है राशन, अंगूठा लग...