मुंगेली

मुंगेली मुख्य नगरपालिका अधिकारी बतौर राजेंद्र पात्रे ने संभाली जिम्मेदारी, प्राथमिकताएं की तय

आकाश दत्त मिश्रा

मुंगेली मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेंद्र पात्रे ने मंगलवार को पदभार ग्रहण किया। उनकी पदस्थापना पूर्व अधिकारी राजेश गुप्ता के स्थान पर हुई है। पहले ही दिन से उन्होंने मुंगेली नगर पालिका की अव्यवस्थाओं में बदलाव लाने का प्रयास आरम्भ कर दिया है, सत्याग्रह मुंगेली प्रतिनिधि आकाश दत्त मिश्रा से विशेष मुलाकात में उन्होंने तमाम विषयों पर अपनी बेबाक राय रखी और आगामी योजनाओं से अवगत कराया। बातचीत में राजेंद्र पात्रे ने बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता सफाई ,जल और प्रकाश है। मुंगेली को नया जिला ही मानकर चलना होगा इसलिए डेवलपमेंट से ज्यादा जरूरी मूलभूत जरूरतें है, जिनपर पहले फोकस कर कार्य किया जाएगा।

बीते समय मे गार्डन को लेकर हुए करोड़ो के गबन और भ्र्ष्टाचार के विषय मे मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेन्द्र पात्रे का कहना है कि बीते समय मे यहां क्या क्या हुआ है उसे सिलसिलेवार समझकर ही इसपर आगे कोई कदम उठाना उचित होगा , मौखिक , लिखित के अलावा इस मामले में एक वीडियो ग्राफी तैयार कर गार्डन मैं अब तक हुए कार्यों की जानकारी सुरक्षित की जाएगी जिसके आधार पर आगामी योजना तैयार होगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस गार्डन के अलावा अन्य विकास कार्यों के भी स्लाइड बनाकर रखा जाना चाहिए, जिससे वर्तमान समय मे क्या स्थिति है, देख कर वह स्पष्ट हो सके । वही दूसरी तरफ उन्होंने कहा कि कानूनी कार्यवाही अपनी जगह चलती रहेगी लेकिन इससे जनता को क्या लाभ होगा इसलिए मैं व्यक्तिगत तौर पर यह प्रयास करूंगा कि उस बंजर बेजान पड़ी जगह में 1000 नही तो कम से कम 100 फूल के पौधे जरूर लगाए जाए जिससे बेनूर गार्डन गुलजार हो सके । सत्याग्रह news.in के साथ खास मुलाकात में हालांकि राजेंद्र पात्रे ने यह भी कहा की नई पदस्थापना के बाद शहर और कामकाज को समझने में कम से कम 1 सप्ताह का वक्त उन्हें लगेगा। जिसके बाद वे योजनाओं को अमलीजामा पहनाएंगे। मुंगेली में मौजूदा विकास की स्थिति को देखकर उन्होंने यह भी कहा कि उनके अनुसार उन्हें नहीं लगता कि सरकार द्वारा जारी राशि का मुंगेली में सदुपयोग हुआ होगा। इसलिए वे नए सिरे से बुनियादी जरूरतों पर काम करने की बात कह रहे हैं। नए अधिकारी से मुंगेली को भी ढेरों उम्मीदें हैं,लिहाज़ा देखना होगा कि राजेंद्र पात्रे इन उम्मीदों पर कितना खरा उतरते हैं।

error: Content is protected !!
Letest
महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ?