बिलासपुर

मोबाइल कॉल से ठगी का नया जाल… 10 रुपए भेजकर 95 हजार रुपए की ठगी…. सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर में साइबर ठगी का एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शातिर ठगों ने फोन कॉल के जरिए युवक को झांसे में लेकर उससे करीब 95 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय नगर निवासी रितेश वर्मा 34 वर्ष ने थाना सिविल लाइन में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 16 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 11 बजे एक अज्ञात मोबाइल नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने पहले सामान्य बातचीत कर विश्वास जीता, फिर कहा कि उसने रितेश के खाते में 10 रुपए ट्रांसफर किए हैं और मैसेज चेक करने को कहा। इसके बाद आरोपी ने दावा किया कि उसने गलती से 45,000 और फिर 50,000 उनके खाते में डाल दिए हैं, जिसे वापस UPI के माध्यम से दिए गए नंबरों पर भेजने को कहा। झांसे में आकर रितेश ने अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 95,000 रुपए आरोपियों के बताए नंबरों पर ट्रांसफर कर दिए। बाद में जब उन्हें ठगी का एहसास हुआ, तो उन्होंने तुरंत साइबर सेल बिलासपुर में शिकायत की। जांच में सामने आया कि ठगी की गई राशि ग्वालियर स्थित यूको बैंक के एटीएम से निकाली गई है। शिकायत में चार संदिग्ध मोबाइल नंबरों का भी उल्लेख किया गया है, जो फिलहाल सक्रिय बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मामले में धारा 318(4) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अज्ञात कॉल या मैसेज के झांसे में आकर पैसे ट्रांसफर न करें और सतर्क रहें।

error: Content is protected !!
Letest
जेल में बंद मल्हार क्षेत्र के कन्हैया सोनी की मौत पर बड़ा सवाल, एक साल बाद अज्ञात के खिलाफ FIR, चोट ... अमृतसर से चिट्टा लेकर बिलासपुर पहुंचा अंतरराज्यीय तस्कर, 2.50 लाख की हेरोइन के साथ गिरफ्तार, दस लाख के कर्ज ने ली दो जान! शराब में सुहागा मिलाकर दो लोगों की हत्या, पामगढ़ डबल मर्डर केस का खुलास... दूरस्थ जनजातीय अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी दस्तक, 18 जिलों में 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट सक्रिय... बिलासपुर:- कॉपी ट्रेडिंग के नाम पर सिम्स के डेंटल सर्जन से 6.88 लाख की ऑनलाइन ठगी, 14 लाख का मुनाफा ... बिलासपुर में दर्दनाक हादसा, अंतिम संस्कार के दौरान जलती चिता में घुसी आटो, मामा-भांजा झुलसे, आग में ... बिलासपुर: इंजेक्शन के ओवरडोज से महिला की मौत का आरोप.. मोपका के शिव मेडिसिटी अस्पताल में परिजनों ने ... दुर्गा झांकी देखने गए किराएदार, पीछे से टूट गया मकान का ताला... अलमारी से 80 हजार पार, पचपेड़ी:- बीड़ी नहीं दी तो भड़के युवक, छात्र पर बरसाए लात-घूंसे और बेल्ट, बीच-बचाव करने पहुंचे दोस्त... पटाखा फोड़ने को लेकर गनियारी में बवाल, महिला के बेटे को पत्थर से मारा, कार का शीशा तोड़ा, दूसरे पक्ष...