बिलासपुर

सुने मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी….नासिक गए थे परिजन

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – बेटे से मिलने नासिक गए दंपत्ति के सुने मकान में चोरों ने धावा बोलकर 70 के नगदी सहित गहनों पर अपना हाथ साफ कर दिया है। नासिक से लौटकर प्रार्थी ऑटो चालक ने शिकायत सरकंडा थाने में दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार सूर्या विहार कालोनी अंजना परिसर के पीछे रहने वाले प्रार्थी प्रदीप अग्रवाल ने 4 सितंबर को घर में ताला लगाकर अपने पूरे परिवार के साथ अपने बेटे से मिलने गए थे। इसी जिस बीच 6 सितंबर को उनके पड़ोसी ने अनिल साहू ने घर में चोरी होने की सूचना दी।

जिनपर प्रार्थी नासिक से लौटकर देखा तो घर के सामने की ग्रिल पर लगे सभी 3 ताले टूटे हुए हैं, और कमरे के अंदर कांच के टुकड़े मौजूद थे। जब प्रार्थी ने घर में रखे सामनो की जांच की तो पता चला कि सोने की चेन लगभग 18-20 ग्राम , सोने की बाली , 2 सोने की अंगूठियां , लगभग नकद: 35000 रुपये , चांदी का कप: 1 नग, चांदी का ग्लास: 1 नग , 2 साल के बच्चे का : 1 जोडी चांदी की पायल , 2 साल के बच्चे का: 2 चांदी के कंगन , 1 गैस स्टोव बर्नर , 1 गैस स्टोव लाइटर , घर से गायब था। जिसे किसी अज्ञात चोरों ने 4 से 6 सितंबर के बीच चोरी कर फरार हो गए है। इधर इस मामले में सरकंडा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
खुटाघाट नहर में मिली बुजुर्ग की लाश...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच, पिकनिक में खूनी विवाद...युवक ने चाकू से किया हमला, चेहरे पर कई वार.. घायल युवक सिम्स में भर्ती, निकाय और पंचायत उपचुनाव का बिगुल... आज से नामांकन शुरू, 1 जून को होगा मतदान ऐतिहासिक मल्हार की दुर्दशा...विकास कागजों में, जनता नारकीय जीवन जीने को मजबूर... गड्ढों, गंदगी और अव... हेल्पलाइन नंबर पर भरोसा करना पड़ा महंगा.. क्रेडिट कार्ड से 1.94 लाख की ऑनलाइन ठगी, पुलिस बनकर ड्राइवर का अपहरण, पैसे कराए ट्रांसफर, ट्रक से तंबाकू भी पार.....दिनदहाड़े वारदात से दहशत,... बिलासपुर:- आकाशीय बिजली गिरने से 13 वर्षीय बालक की मौत... गांव में पसरा मातम कड़ी कार्रवाई से बचाने के नाम पर रिश्वतखोर एएसआई गिरफ्तार... एसीबी ने 20 हजार लेते रंगे हाथ दबोचा, एडीएम कार्यालय का बाबू 15 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी की बड़ी कार्रवाई विवाहिता की संदिग्ध मौत....परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप, पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफ...