मस्तूरी

विधानसभा चुनाव से पहले जारी है बूथ स्तर पर भाजपा पार्टी की तैयारी….मस्तूरी विधायक डॉ बांधी ने पूरे गांव को कराया पार्टी प्रवेश

उदय सिंह

मस्तूरी – विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। जहां एक पुरे गांव के लोगो ने कांग्रेस के काम और अनदेखी से नाराज़ होकर भाजपा का दामन थाम लिया । इस दौरान छ.ग. विधानसभा के उप-नेता प्रतिपक्ष व मस्तूरी विधायक डॉ. बांधी ने सभी ग्रामीणों को भगवा गमछा पहनाकर उनका अभिनंदन किया। भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश के के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि वह कांग्रेस की रीति नीति से नाराज हैं सीजीपीएससी भर्ती में घोटाला गौठान घोटाला, ग्रामीणों को सरकार से कोई भी लाभ नहीं हुआ है

ग्रामीणों का कहना है कि सरकार पूरी तरह से फेल है इसलिए वह रमन सरकार के कार्यकाल को याद कर रहे हैं और पूरे गांव ने निर्णय लेते हुए भाजपा में जाने का मन बनाया है और आज सभी मस्तूरी विधायक के समक्ष भाजपा प्रवेश कर रहे हैं। ज्ञात हो कि हाल ही में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भेंट मुलाकात कार्यक्रम सीपत में आगमन हुआ था जिसके कुछ दिन बाद सीपत मंडल के ग्राम हिंडाडीह के 107 कांग्रेसियों ने भाजपा का दामन थाम लिया इसके बाद एक और बड़ा झटका कांग्रेस को लगा है जिसमें बेलपान खपरी के पूरे गांव ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने का निर्णय लिया और कहा कि हम पहले कांग्रेसी थे और कांग्रेस को वोट देते थे लेकिन अब हमें कांग्रेस पर भरोसा नहीं रहा इसलिए हम पूरे ग्रामीण एक साथ भाजपा प्रवेश कर रहे हैं।

ग्राम पंचायत बेलपान खपरी के 1200 जनसंख्या में से लगभग पुरे गांव के कांग्रेसियों ने रविवार को क्षेत्रीय विधायक डॉ कृष्णमूर्ति बांधी एवं विधानसभा स्तरीय पदाधिकरी मस्तूरी व लोहर्सी भाजपा मंडल के पदाधिकारियों के समक्ष भाजपा प्रवेश कर,कांग्रेस को बड़ा झटका दिया मस्तूरी विधायक डॉ कृष्णमूर्ति बांधी ने उन्हें भगवा गमछा पहनाकर भाजपा में प्रवेश कराया। जिस तरह से पुरे के पुरे गांव ने कांग्रेस पार्टी की कार्यशैली से नाराज होकर भाजपा का दामन थामा है यह कांग्रेस के लिए मंथन का विषय है कार्यक्रम के दौरान मस्तूरी विधायक डॉक्टर बांधी ने कहा कि सीपत में भेंट मुलाकात के दौरान प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने केवल सिखाएं हुए कार्यकर्ताओं से ही वार्तालाप किया बल्कि बेलपान खपरी जैसे दूरस्थ अंचलों के ग्रामीणों को जानकारी तक नहीं दी गई मुख्यमंत्री केवल अपने राजनीतिक लक्ष्यों की पूर्ति के लिए सीपत आए उन्हें गांव की गरीब जनता से कोई लेना-देना नहीं था।

गांव के लोगों को उनसे काफी उम्मीदें थी लेकिन उन्होंने उसकी पूर्ति नहीं की। डॉ. बांधी ने कहा कांग्रेस ग्रामीण विकास की जमीनी हकीकत से कोसों दूर है यही कारण है कि गांव के गांव कांग्रेस के विरोध में खड़े हो रहे हैं आज इतनी बड़ी संख्या में ग्रामीणों का कांग्रेस को छोड़ना इस बात का ज्वलंत उदाहरण है। इस अवसर पर मस्तूरी विधायक डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी समेत दिलेन्द्र कौशिल, सीपत मंडल महामंत्री राम नाथ तिवारी, शिव जगत,जयराम नगर गतौरा मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र राठौर, महामंत्री राधेश्याम मिश्रा विधायक प्रतिनिधि संतोष मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि विनोद शर्मा , मस्तूरी मंडल महामंत्री पवन श्रीवास दुर्गेश देवांगन, रिंकू त्रिपाठी, राजकुमार पात्रे राधे कृष्ण पटेल जग्गू राम पटेल जोहित राम, गुमान सिंह, बिहारी लाल, ओम प्रकाश, भोलाराम, सुलथु राम, फिरतीन बाई, गंगाराम, राजाराम, भरत रजक, फिरतु ध्रुव, तीज राम रजक, मनमत बाई, अंजनी जगत, राजकुमारी, सुकवारा बाई, मोना देवी सहित बड़ी संख्या में गांव के ग्रामीण व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

2018 के चुनाव में मिले थे केवल 93 वोट

पिछले विधानसभा चुनाव के आंकड़ों की बात करें तो खपरी ग्राम पंचायत से भाजपा को केवल कुछ ही वोट मिलते थे 2018 में भाजपा को इस पंचायत से 93 वोट मिले थे वहीं 2013 विधानसभा चुनाव में भाजपा को इस पंचायत से 105 वोट पाकर संतोष करना पड़ा था।

error: Content is protected !!
Letest
जेल में बंद मल्हार क्षेत्र के कन्हैया सोनी की मौत पर बड़ा सवाल, एक साल बाद अज्ञात के खिलाफ FIR, चोट ... अमृतसर से चिट्टा लेकर बिलासपुर पहुंचा अंतरराज्यीय तस्कर, 2.50 लाख की हेरोइन के साथ गिरफ्तार, दस लाख के कर्ज ने ली दो जान! शराब में सुहागा मिलाकर दो लोगों की हत्या, पामगढ़ डबल मर्डर केस का खुलास... दूरस्थ जनजातीय अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी दस्तक, 18 जिलों में 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट सक्रिय... बिलासपुर:- कॉपी ट्रेडिंग के नाम पर सिम्स के डेंटल सर्जन से 6.88 लाख की ऑनलाइन ठगी, 14 लाख का मुनाफा ... बिलासपुर में दर्दनाक हादसा, अंतिम संस्कार के दौरान जलती चिता में घुसी आटो, मामा-भांजा झुलसे, आग में ... बिलासपुर: इंजेक्शन के ओवरडोज से महिला की मौत का आरोप.. मोपका के शिव मेडिसिटी अस्पताल में परिजनों ने ... दुर्गा झांकी देखने गए किराएदार, पीछे से टूट गया मकान का ताला... अलमारी से 80 हजार पार, पचपेड़ी:- बीड़ी नहीं दी तो भड़के युवक, छात्र पर बरसाए लात-घूंसे और बेल्ट, बीच-बचाव करने पहुंचे दोस्त... पटाखा फोड़ने को लेकर गनियारी में बवाल, महिला के बेटे को पत्थर से मारा, कार का शीशा तोड़ा, दूसरे पक्ष...