बिलासपुर

किसान के कोठार से 12 बकरियों की चोरी….फिर सक्रिय हुए बकरी चोर

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – न्यायधानी के ग्रामीण क्षेत्रों में चोरी का अनोखा मामला सामने आ रहा हैं जहां घर दुकानों को छोड़ अब चोर बकरियों पर अपनी नियत लगाय बैठे हैं ताजा मामला कोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अमतरा का सामने आया है। जहां रात के अंधेरे में शातिर चोर ग्रामीण के कोठार में बंधे एक दर्जन बकरियों को लेकर रफूचक्कर हो गए। ताजुब की बात यह है की इसकी भनक ग्रामीण को नहीं लगी। मामले की शिकायत प्रार्थी मालिक राम ने कोनी थाने में दर्ज कराई है। जहा प्रार्थी मालिक राम ने जानकारी देते हुए बताया कि वह पेशे से एक किसान है। जो बकरी का पालन भी करता है।

वह रोज की तरह 21 अक्टूबर को घर के बाहर के कोठार में 08 नग बकरी एवं 04 नग बकरी के बच्चे को रखा था। जब ग्रामीण दूसरे दिन सुबह 6 बजे उठकर घर के बाहर देखा तो वहा उसकी बकरिया नही थी। काफी खोजबीन करने के बाद भी प्रार्थी को अपनी बकरियों की कोई जानकारी नहीं मिली। जिसकी शिकायत उसने कोनी थाने में दर्ज कराई है। इधर मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी: नौकरी दिलाने के नाम पर रकम लेकर प्रताड़ित किया, युवक ने दी जान.. मामा-मामी पर आत्महत्या के ... इमरजेंसी कॉल का बहाना, फिर झपटमारी... कोटा पुलिस ने 24 घंटे में दबोचे 6 शातिर आरोपी बिलासपुर:- करेले के ढेर से निकला मौत का फन! बाजार में खरीदारी कर रहे युवक को कोबरा ने डसा, मची अफरा-... मस्तूरी में आबकारी विभाग की नाकामी? गांव-गांव सक्रिय शराब कोचिए, खुलेआम बिक रही कच्ची महुआ और देशी श... अरपा में तैरती मिली संदिग्ध लाश... समृद्धि विहार के पास मचा हड़कंप, पहचान में जुटी पुलिस मल्हार नगर पंचायत को 25 लाख की सौगात, विधायक दिलीप लहरिया के प्रयासों से बनेंगे तीन सामुदायिक भवन पहले दी धमकी, फिर घोंपा चाकू... मंगला में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, 1 युवक घायल अब बिना पुलिस सत्यापन किरायेदार रखना पड़ेगा महंगा! कलेक्टर का सख्त आदेश, नियम तोड़ा तो होगी कानूनी क... सर्पदंश राहत प्रकरणों पर बढ़ा विवाद..'फर्जी दस्तावेज़ों का दोष अधिकारियों पर नहीं'.. प्रशासनिक सेवा ... ट्यूबवेल का स्विच बना मौत का कारण... खेत में करंट लगने से 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत