जांजगीर चाँपा

हत्या की नीयत से 2 भाइयों पर कुल्हाड़ी, रॉड और डंडे से जानलेवा हमला…फसल काटने को लेकर हुआ विवाद, महिला समेत 3 आरोपी गिरफ्तार,

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – पामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत हत्या की नीयत से किए गए हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त टंगिया, रॉड और डंडा भी बरामद किया है।मिली जानकारी के अनुसार, 6 जून को सुबह भैंसो गांव निवासी बाली यादव और उसका भाई नान्हू यादव खेत की ओर गए थे। खेत में धान काटने की बात को लेकर आरोपी रामलखन यादव 45 वर्ष, भरत लाल यादव 43 वर्ष और किरन यादव 35 वर्ष ने मिलकर दोनों भाइयों से विवाद किया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से उन पर टंगिया, रॉड और डंडे से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल दोनों भाइयों को उनके परिजनों ने पामगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उनकी हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर किया गया। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पामगढ़ थाना में आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 260/2025 अंतर्गत धारा 296, 109(1), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप और उप पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र खुटे के मार्गदर्शन में आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध कबूल कर लिया, जिसके बाद घटनास्थल से हथियार बरामद कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। मामले में एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मनोहर सिन्हा सहित पामगढ़ पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
काले कागज को केमिकल से नोट बनाने का झांसा...50 हजार की ठगी से पहले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार बिलासपुर:- मुक्तिधाम में पालतू कुत्ते का अंतिम संस्कार, मचा बवाल; शिकायत के बाद जांच में जुटी पुलिस "मासूम से हैवानियत! विरोध करने पर टांगी से जानलेवा हमला, खून से सनी टांगी सहित दरिंदा गिरफ्तार, भेजा... रतनपुर:- मंदिर में पूजा-पाठ के बाद वृद्ध ने दी जान, रतनपुर के गिरजावन हनुमान मंदिर परिसर में फांसी ल... हैवानियत की हद: मां की अस्मत लूटने के बाद 10 माह की मासूम की भी ली जान... 21 दिन बाद डबल मर्डर की गु... सीपत: साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म...24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार रात के अंधेरे में ट्रकों का डीजल उड़ाने वाला गैंग बेनकाब, खरीदार समेत 3 गिरफ्तार; बोलेरो और औजार जब्... कई साल से फरार 5 हजार का इनामी चिटफंड आरोपी चैतराम केवट गिरफ्तार...मल्हार पुलिस को बड़ी सफलता रेकी पूरी, हथियार तैयार... कल्याण ज्वेलर्स में करोड़ों की डकैती से पहले पुलिस का प्रहार, दिल्ली-बिहा... 90 लाख की ठगी का बड़ा खुलासा: सोना नवनीकरण और लोन अवधि बढ़ाने का झांसा देकर ठगे लाखों, महिला समेत 3 ...