कोरबा

कोरबा : खड़ी ट्रेलर से टकराई यात्री बस, 7 यात्रियों की मौत,कई घायल, CM ने जताया शोक

रमेश राजपूत

कोरबा के बांगो थाना अंतर्गत नेशनल हाइवे पर मडई घाट के समीप सोमवार तड़के सुबह लगभग 4 बजे के हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।जानकारी के अनुसार हादसा नेशनल हाइवे क्रमांक 130 में पोड़ी उपरोड़ा क्षेत्र के मड़ई गांव की है। आज सड़के सुबह तकरीबन 4 बजे रायपुर से अंबिकापुर के सीतापुर जाने के लिए निकली रॉयल बस सर्विस की तेज रफ्तार स्लीपर मेट्रो बस क्रमांक cg 04 mm 3195 खड़ी ट्रेलर से जा भिड़ी।

टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। सामने से आ रही कार को बचाने के चक्कर में यह हादसा हुआ। तड़के सुबह हुए हादसे के समय अधिकतर यात्री नींद में ही थे। हादसे में मौके पर ही तीन पुरुष दो महिला व एक बच्चें की मौत हो गई, जबकि एक बच्चे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एक दर्जन यात्री घायल भी हुए है। जिनमें दो की स्थिति नाजुक बनी हुई है। घायलों को जिला अस्पताल कोरबा में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के दौरान एक और बच्चे की भी मौत हो गई। दुर्घटना में घायल दो यात्रियों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। सामान्य रूप से घायल व्यक्तियों का इलाज पोड़ी उपरोड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरबा के बांगो थाना अंतर्गत नेशनल हाइवे पर मड़ई घाट के समीप आज सुबह हुई दुर्घटना में सात लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिवारजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इस घटना में मृतकों के परिवार जनों को आवश्यक सहयोग और घटना में घायलों के समुचित उपचार के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। बघेल ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...