बिलासपुर

कलेक्टर की पहल पर अतिवृष्टि से प्रभावित पीड़ित परिवारों को मिला मुआवजा…जिला पंचायत अध्यक्ष ने सौंपा चेक

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कलेक्टर सौरभ कुमार के निर्देश पर जिले के कोटा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत सलका नवागांव, ग्राम पंचायत पीपरतराई, ग्राम पंचायत परसदा एवं नगर पंचायत कोटा में अत्यधिक बारिश से मकान की क्षति पर 19 पीड़ित परिवारों को 34 हजार 200 रूपए की मुआवजा राशि प्रदान की गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान ने पीड़ित परिवारों को उक्त राशि का चेक वितरित किया। इसके साथ ही ग्राम पंचायत सलका नवागांव के 189 स्कूली छात्र-छात्राओं को जाति, निवासी व आय प्रमाण पत्रों का भी वितरण किया गया।

तहसीलदार कोटा प्रांजल मिश्रा ने बताया कि कोटा तहसील के ग्राम पंचायत सलका नवागांव के 9, ग्राम पंचायत पीपरतराई के 6, ग्राम पंचायत परसदा के 2 एवं नगर पंचायत कोटा के 2 अतिवृष्टि प्रभावित परिवारों को क्षतिपूर्ति की राशि दी गई है। गौरतलब है कि कलेक्टर सौरभ कुमार ने अतिवृष्टि से फसल एवं मकान क्षति का सर्वे कर मुआवजा प्रकरण तैयार कर राशि प्रदान करने के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिए थे। आरबीसी 6-4 के प्रावधानों के तहत यह राशि स्वीकृत की गई है। सहायता राशि मिलने पर पीड़ित हितग्राहियों ने खुशी जाहिर करते हुए जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया है।

error: Content is protected !!
Letest
सर्पदंश के फर्जी मामलों से शासन को लगाया लाखों का चूना...जिले में शुरू हुई कार्रवाई, तोरवा थाने में ... चाकू की नोक पर युवक से लूट, तीन अज्ञात आरोपियों ने स्कूटी और नकदी छीनी, लोको पायलट की पत्नी के गले से दिनदहाड़े सोने की चेन लूटकर भागे तीन बदमाश...स्कूटी सवार आरोपियों की त... ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत... बिल्हा पुलिस ने चालक के खिलाफ दर्ज किया मामला डायल 112 के जवान पर लाठी से हमला...सिर फूटा, चाकू छीना तो भड़का आरोपी, पुलिस ने दर्ज किया मामला मस्तूरी:- आवास और शौचालय योजना से वंचित भूमिहीन मजदूर ग्रामीणों ने लगाई कलेक्टर से गुहार...ग्राम पंच... तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला,