क्राइम बिलासपुर

महिला से छेड़खानी और मारपीट करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार… देर रात घर मे घुसकर घटना को दिया था अंजाम

भुवनेश्वर बंजारे

SGN बिलासपुर- कोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घुटकू में देर रात घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रार्थिया के शिकायत के चंद घंटो में ही पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थियां सोमवार रात अपने कमरे में सो रही थी। तभी स्टेशनपारा घुटकू निवासी सुमंत लोनिया और संतोष उर्फ किशन लोनिया खिड़की से प्रार्थिया के पैर को खीच रहे थे। तभी उसकी नींद खुल गई।

जिससे वह तुरंत उठकर अपने देवरानी के साथ उठकर देखी तो मोहल्ले का संतोष लोनिया और उसका भाई सुमंत लोनिया खिड़की के पास खड़े थे। जिन्हे पूछने पर उन्होंने बहाने से घर का दरवाजा खुलवा लिया। जिसके बाद वह शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास करने लगे। जिससे इंकार करने पर आरोपियों ने उन्हें पीटा भी था। जिसकी शिकायत प्रार्थिया ने कोनी थाने में दर्ज कराई थी। जिसपर कोनी पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विशेष योगदान:-निरीक्षक सुखनंदन पटेल, सउनि संतोष पात्रे ,प्र आर 552 विष्णु साहू ,सउनि शत्रुहन लहरे,,आर. 1199 शैलेन्द्र साहू ,आर.1168 बजरंग कौशिक,आर.1209 सतीश भोई

error: Content is protected !!
Letest
जमीन गिरवी रखने के नाम पर धोखाधड़ी, डेढ़ लाख लेकर मुख्तियारनामा बनवाया और दूसरे को बेच दी एक एकड़ जम... पांच लाख का कर्ज चुकाया, फिर भी पैतृक जमीन पर नजर! सूदखोर प्रॉपर्टी डीलर की धमकी से दहशत में कोटवार,... तिफरा में मकान निर्माण के दौरान चोरी! ठेकेदार के घर से 4.34 लाख रुपये पार, दो युवकों पर FIR VIDEO अनोखा ठगी:- सिम्स में रिश्तेदार बनकर पहुंचा ठग, ब्लड दिलाने के नाम पर वसूले 1200 रुपए; मोबाइल ... रतनपुर में दर्दनाक हादसा: बकरियों के लिए चारा काट रहा 22 वर्षीय युवक आया 33 केवी लाइन की चपेट में, स... आधी रात घर में घुसा चोर, जागा मकान मालिक तो रॉड से किया हमला, खून से लथपथ अस्पताल में भर्ती! सिम्स अस्पताल से उपचार के दौरान घर भागा युवक, सुबह बिगड़ी तबीयत तो फिर पहुंचा अस्पताल, डॉक्टरों ने क... शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्परता! छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर आकर्षक साज-सज्जा के साथ सजा पुलिस कल्य... जन्मदिन के जश्न में 200 लोगों का हुड़दंग..रोकने पहुंचे न्यायाधीश से मारपीट और धमकी, सरकंडा पुलिस ने ... मुंगेली में टेंट टेंडर का खेल! बिना टेंडर करीबियों को काम देने का मामला.. सालों से कारोबार कर रहे टे...