कोटा

दर्दनाक हादसा :- दादी और पोती के ऊपर गिरी दीवार…मासूम की दबकर हो गई मौत, दादी गंभीर

प्रेम सोमवंशी

कोटा – थाना अंतर्गत ग्राम अमाली में एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक 1 साल चार माह की मासूम घर के टीवी कमरे में अपने दादी के साथ खेल रही थी , तभी शाम 7 बजे दोनो के ऊपर दीवार गिर गई, परिजन बच्ची व दादी को मलबे से निकाले। दीवार के मलबे में दबने से दादी व बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए जिसके बाद परिवार वालों ने कोटा थाना कि डायल 112 को कॉल कर घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 के आरक्षक आशीष वस्त्रकार व चालक तत्काल मौके पर पहुँचकर घायल नव्या विश्कर्मा पिता हितेश्वर उम्र 1 साल चार माह व दादी रोमतीन बाई पति रुपनाथ उम्र 63 साल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा में भर्ती कराया।

जहां डॉक्टर ने नव्या विश्वकर्मा को मृत घोषित कर दिया। वही दादी रोमतीन बाई जोकि गंभीर रूप घायल हो गयी थी जिसे डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद सिम्स बिलासपुर रिफर कर दिया है।मिली जानकारी के अनुसार,कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम अमाली निवासी हितेश्वर विश्वकर्मा की 1 साल चार माह की बच्ची व उसकी माँ रोमतीन बाई पति रुपनाथ उम्र 63 साल के ऊपर दीवार गिर गया जिससे दोनो गंभीर रूप घायल हो गए थे

जिन्हें कोटा थाना की डायल 112 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा में भर्ती कराया जहाँ ड्यूटी डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया तो वही दादी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सिम्स बिलासपुर रिफर कर दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये, बिलासपुर: फसल चराने की मामूली बात पर खूनी खेल, जबरन कीटनाशक पिलाकर किसान की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: राखी खरीदने बाजार पहुंची महिला के पर्स से डेढ़ लाख के जेवर पार...शनिचरी के कपड़ा बाज़ार में ... रक्षाबंधन के दिन बिलासपुर में दो हत्याओं से सनसनी...भाई ने भाई की ली जान तो वही शराब भट्ठी में लाइन ...