बिलासपुर

छठघाट के जंगल में पेड़ पर झूलती मिली युवक की लाश,, सरकंडा पुलिस जुटी जांच में..

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर-में पेड़ पर लटकती मिली युवक की लाश
जंगल में शव के पास मिली युवक की बाइक, गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या करने की आशंका बिलासपुर में मंगलवार की देर शाम युवक की लाश पेड़ पर फंदे से लटकती मिली है। शव के पास ही युवक की बाइक खड़ी थी। युवक का शव पेड़ पर गमछे से लटक रहा था। ऐसे में पुलिस को शक है कि युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।सरकंडा पुलिस को बीती शाम करीब सात बजे जानकारी मिली कि छठघाट के जंगल में युवक की लाश पेड़ पर लटक रही है। खबर मिलते ही पुलिस वहां पहुंच गई। इस दौरान युवक का शव गमछे के सहारे पेड़ पर लटक रहा था।

पास ही बाइक भी खड़ी थी। पुलिस ने बाइक की तलाशी ली, तब उसमें से कुछ दस्तावेज मिले, जिसके आधार पर युवक की पहचान राजकिशोर नगर के चंदन आवास निवासी आलोक गुप्ता पिता कृष्णकुमार गुप्ता (28) के रूप में हुई। वह मूलत: सरगांव का रहने वाला था।सूर्या होटल में काम करता था युवक
युवक की बाइक में सूर्या होटल के नाम से पर्ची मिली, तब सब इंस्पेक्टर मनोज पटेल ने सूर्या होटल के मैनेजर से पूछताछ कर जानकारी जुटाई, तब पता चला कि आलोक वहां होटल में काम करता था।

error: Content is protected !!
Letest
दस लाख के कर्ज ने ली दो जान! शराब में सुहागा मिलाकर दो लोगों की हत्या, पामगढ़ डबल मर्डर केस का खुलास... दूरस्थ जनजातीय अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी दस्तक, 18 जिलों में 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट सक्रिय... बिलासपुर:- कॉपी ट्रेडिंग के नाम पर सिम्स के डेंटल सर्जन से 6.88 लाख की ऑनलाइन ठगी, 14 लाख का मुनाफा ... बिलासपुर में दर्दनाक हादसा, अंतिम संस्कार के दौरान जलती चिता में घुसी आटो, मामा-भांजा झुलसे, आग में ... बिलासपुर: इंजेक्शन के ओवरडोज से महिला की मौत का आरोप.. मोपका के शिव मेडिसिटी अस्पताल में परिजनों ने ... दुर्गा झांकी देखने गए किराएदार, पीछे से टूट गया मकान का ताला... अलमारी से 80 हजार पार, पचपेड़ी:- बीड़ी नहीं दी तो भड़के युवक, छात्र पर बरसाए लात-घूंसे और बेल्ट, बीच-बचाव करने पहुंचे दोस्त... पटाखा फोड़ने को लेकर गनियारी में बवाल, महिला के बेटे को पत्थर से मारा, कार का शीशा तोड़ा, दूसरे पक्ष... शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, पार्षद समेत दो की संदिग्ध मौत....चार लोग बैठे थे साथ, बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी