कोरबा

दीपका खदान से केबल काटकर तांबा तार चोरी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार,कब्जे से 40 किलो तांबा तार बरामद, अन्य फरार आरोपियों की खोजबीन जारी

दुर्गेश मरावी

हरदीबाजार-: पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री लितेश सिंह द्वारा थाना चौकी क्षेत्रान्तर्गत डीजल, कोयला, कबाड़ चोरों पर प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में चौकी हरदीबाजार क्षेत्र में डीजल, कोयला, कबाड, केबल तांबा तार चोरी करने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 14.09.2022 को जरिये मुखबीर के सूूचना मिली कि कुछ व्यक्ति दीपका खदान से केबल तांबा तार को चोरी कर सुआभोड़ी की ओर ले जा रहें है कि सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाह के ग्राम सुआभोड़ी दीपका खदान किनारे जाकर घेराबंदी कर 02 व्यक्तियों क्रमशः 01.मितान सिंह गोड़ पिता स्व. दरबार सिंह गोड़ उम्र 31 वर्ष ग्राम खलारी (नोनबिर्रा) थाना पाली, 02. भंवर सिंह कंवर पिता उमेंद सिंह कंवर उम्र 32 वर्ष साकिन उड़ता थाना पाली जिला कोरबा (छ.ग.) को पकड़ा गया,

जिनका पृथक पृथक मेमोरेण्डम कथन लिया गया, पकड़े गये दोनो व्यक्तियों के कब्जे से जुमला 40 किलो ग्राम केबल तांबा तार कीमती 32,000 रूपये को बरामद किया गया। उक्त केबल तांबा तार के संबंध में वैध दस्तावेज अथवा बिल पेश करने हेतु नोटिस तामिल करने पर आरोपियों द्वारा कोई भी दस्तावेज पेश नही किया जा सका जिससे उक्त संपत्ति चोरी की होने की प्रबल संभावना पर 40 किलो ग्राम केबल तांबा तार कीमती 32,000 रूपये को गवाहों के समक्ष मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया जिससे आरोपियों का कृत्य धारा सदर 41(1-4) जा.फौ./379, 34 भादवि. का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपियों के विरूद्ध क्रमांक 25/2022 धारा 41(1-4) जा.फौ., 379, 34 भादवि. कायम कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। प्रकरण के अन्य आरोपी फरार है, जिनकी पता तलाश की जा रही है। उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक मयंक मिश्रा चौकी प्रभारी हरदीबाजार, प्रआर. 215 ओमप्रकाष डिक्सेना, आरक्षक 271 संजय चन्द्रा, आरक्षक 644 प्रवीण राजवाड़े, आरक्षक 594 मुकेष यादव, आरक्षक 868 हेमंत कुर्रे, आरक्षक 213 गौकरण श्याम, आरक्षक 172 गौतम पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- पचपेड़ी में रिश्तों का कत्ल! बाहर जाने से रोकती थी दादी, गुस्से में पोते ने लकड़ी के खुरे... जमीन गिरवी रखने के नाम पर धोखाधड़ी, डेढ़ लाख लेकर मुख्तियारनामा बनवाया और दूसरे को बेच दी एक एकड़ जम... पांच लाख का कर्ज चुकाया, फिर भी पैतृक जमीन पर नजर! सूदखोर प्रॉपर्टी डीलर की धमकी से दहशत में कोटवार,... तिफरा में मकान निर्माण के दौरान चोरी! ठेकेदार के घर से 4.34 लाख रुपये पार, दो युवकों पर FIR VIDEO अनोखा ठगी:- सिम्स में रिश्तेदार बनकर पहुंचा ठग, ब्लड दिलाने के नाम पर वसूले 1200 रुपए; मोबाइल ... रतनपुर में दर्दनाक हादसा: बकरियों के लिए चारा काट रहा 22 वर्षीय युवक आया 33 केवी लाइन की चपेट में, स... आधी रात घर में घुसा चोर, जागा मकान मालिक तो रॉड से किया हमला, खून से लथपथ अस्पताल में भर्ती! सिम्स अस्पताल से उपचार के दौरान घर भागा युवक, सुबह बिगड़ी तबीयत तो फिर पहुंचा अस्पताल, डॉक्टरों ने क... शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्परता! छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर आकर्षक साज-सज्जा के साथ सजा पुलिस कल्य... जन्मदिन के जश्न में 200 लोगों का हुड़दंग..रोकने पहुंचे न्यायाधीश से मारपीट और धमकी, सरकंडा पुलिस ने ...