बिलासपुरशिक्षा

मल्टीपरपज के बाल वैज्ञानिकों को रोटरी क्वींस का तोहफा

आलोक

आम छवि यही है कि सरकारी स्कूलों में दोयम दर्जे की पढ़ाई होती है और पढ़ाई के अतिरिक्त अन्य गतिविधियां तो ना के बराबर होती है। लेकिन इस धारणा को दयालबंद स्थित मल्टीपरपज स्कूल ने पूरी तरह ध्वस्त किया है। यहां पिछले कुछ वर्षों से अटल टिकलिंग लैब में विद्यार्थियों के हुनर को नई उड़ान दी जा रही है। वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देते हुए यहां विद्यार्थियों द्वारा एक से बढ़कर एक नायाब आविष्कार किए गए हैं और उनके हुनर को पूरे देश के साथ विदेशों में भी सराहना मिली है।

यहां के विद्यार्थियों द्वारा किसानों के सहायक कृषि यंत्र से लेकर नदियों की सफाई के लिए मोक्ष ,बाई साइकिल से बिजली उत्पन्न करने जैसे कई सराहनीय आविष्कार किए गए हैं। लेकिन यहां संसाधनों की कमी का रोना तो है ही। सरकारी स्कूल होने की वजह से यहां नन्हे आविष्कारको को कई सुविधाएं हासिल नहीं हो पाती, इसे देखते हुए रविवार को रोटरी क्लब ऑफ बिलासा क्वींस द्वारा मल्टीपरपज स्कूल के इस विशेष विभाग को कई संसाधनों उपहार में भेंट किए गए।

रोटरी क्लब ऑफ बिलासा क्विज के सदस्यों ने स्कूल में पहुंचकर 4 कंप्यूटर सिस्टम एक लैपटॉप 4 सीसीटीवी कैमरे एक अलमारी एक वाटर प्यूरीफायर के साथ नन्हे वैज्ञानिकों के जलपान हेतु कक्ष में बैठक और फर्नीचर व्यवस्था उपलब्ध कराई ।इस मौके पर मौजूद जिला शिक्षा अधिकारी आर एन हीराधर ने भी माना कि सरकारी स्तर पर कई संसाधन जुटाने मुमकिन नहीं हो पाते ऐसे में स्वयंसेवी संगठनों की मदद से इसे पूरा किया जा सकता है। इन नन्हे वैज्ञानिकों ने अपने हुनर का लोहा तो मनाया है ।जाहिर है इनके बनाए मॉडल समाज के ही काम आएंगे ।ऐसे में समाज का भी दायित्व है कि वह इनके इस नेक काम में मदद को आगे आए, जैसा कि रोटरी क्लब की क्वींस रविवार को आगे आई।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ...