मस्तूरी

मस्तूरी पुलिस की छापेमारी…. एक आरोपी से अवैध शराब जब्त, तो वही दूसरे के घर में बैठाकर शराब भी परोसने की थी व्यवस्था

उदय सिंह

मस्तुरी- शहर से लगे ग्रामीण क्षेत्रों में फलफूल रहे अवैध शराब के कारोबार को लेकर मस्तुरी पुलिस बुधवार को हरकत में आई है। जहा सरगवां में दबिश देकर अवैध शराब बेचने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मस्तुरी पुलिस के अनुसार उन्हें सुचना मिली की ग्राम सरगवां में काफी लंबे समय से अवैध शराब का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है जिस पर मस्तूरी थाना प्रभारी प्रकाश कांत द्वारा सख्त कदम उठाते हुए गांव के संदेह जनक घरों में छापेमारी की कार्रवाई की गई जहां कृष्णा कुमार मधुकर के कब्जे से पुलिस को देशी प्लेन 180 एमएल वाली शीशी 30 नग कुल 5.400 लीटर एवं 3 नग अंग्रेजी गोवा 180 एमएल वाली शीशी कुल 540 एमएल कुल जुमला 5.940 लीटर कीमती 2700 रुपया एवं बिक्री रकम 1110 रुपया जब्त किया है।

यही नहीं पड़ोस में रहने वाले सरगवां निवासी शिव कुमार द्वारा वहां पहुंचने वाले ग्राहकों को बैठ कर पीने की भी व्यवस्था कर रखी थी। जिसको लेकर स्थानीय नशेड़ी जमकर फायदा उठा रहे थे। इधर पुलिस ने मामले में दोनो ही आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए एक कि कार्यवाही की मुचलका होने पर समझाइस देकर छोड़ दिया गया वही मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान,