जांजगीर चाँपा

चोरी के 10 लाख रूपये कीमती लोहे के पाईप के साथ 03 आरोपी गिरफ्तार… माजदा और गैस कटर भी किया गया जब्त, सीपत क्षेत्र के है तीनों शातिर

उदय सिंह

जांजगीर चाम्पा – भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत बन रहे सड़क निर्माण में लगने वाले लोहे के पाइप को चोरी करने का मामला सामने आया है, जिसमें चोरों ने 10 लाख रुपए कीमती पाइप को गैस कटर से काटकर माजदा में लोड कर चोरी को अंजाम दिया है, हालांकि पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर माल को जब्त कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी नीरज सिंह निवासी राजस्थान जीआर इन्फ्रा लिमिटेड बलौदा ने थाना बलौदा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 30.08.2023 को सुबह करीब 08ः00 बजे साईड इंजीनियर गंगा सिंह के साथ साईड देखने निर्माणाधीन रोड के पास पहूंचे की ग्राम कोरबी के पास हाईवे रोड किनारे रखे पाईप वजन 5.00 से 5.50 मैट्रीक टन किमती 10,00000 रू कीमती नही था जिसे आस पास पता तलाश किया कही पता नही चला जिसे कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बलौदा में अपराध धारा 379 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया था। विवेचना दौरान मुखबिर से बलौदा पुलिस को सूचना मिली की ग्राम चारपारा बलौदा में निर्माणाधीन भारत माला रोड के पास दो संदिग्ध व्यक्ति रोड के आसपास घूम रहे है सूचना पर बलौदा पुलिस मौके पहुँची, जहाँ तीन व्यक्ति संदिग्ध हालात में घूमते मिले जिनसे पुछताछ करने पर पुछताछ के दौरान ग्राम कोरबी के पास निर्माणाधीन भारतमाला रोड के पास रखे लोहे के पाईप को दिनांक 29-30.08.2023 के मध्य रात्रि में गैंस कटर की सहायता से काटकर 28 नग लोहे के टुकडे वजनी करीबन 5 टन किमती 10 लाख रू को चोरी कर ओमप्रकाश साहू निवासी सीपत बिलासपुर वाले के स्वराज माजदा वाहन क्रमांक सीजी-10 डब्ल्यु 3319 में भरकर सीपत ले जाना बताये जिसे गवाहों के समक्ष 28 नग लोहे का पाईप का टुकडा घटना में प्रयुक्त वाहन स्वराज माजदा क्रमांक सीजी-10 डब्ल्यु 3319 लोहे को काटने में प्रयुक्त गैस कटर तथा गैंस सिलेण्डर टंकी को कुल किमती 17 लाख रू को जप्त किया गया है। आरोपीयों द्वारा जूर्म करना स्वीकार करने पर आरोपी ओमप्रकाश साहू उम्र 26 वर्ष निवासी झलमला, कादिर खान उम्र 42 वर्ष झलमला, दुजराम कैवर्त्य निवासी मचखंडा थाना सीपत जिला बिलासपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही में उप निरी. मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी बलौदा, प्र0आर0 गजाधर पाटनवार, केदार साहू एवं आर संतोष रात्रे, श्याम राठौर, हेमंत साहू, संदीप सोनत, लखेश विश्वकर्मा, योगेश यादव का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- हाईवे किनारे खड़े ट्रेलर में मिली ड्राइवर की लाश....संदिग्ध मौत की जांच में जुटी पुलिस, चकरभाठा:- तालाब में नहाने गए कॉलेज छात्र की डूबने से हुई मौत, बचाने उतरे दो भाई बाल-बाल बचे। सकरी में दिनदहाड़े मोबाइल झपटमारी...एक्टिवा सवार दो युवक फरार, रायगढ़: सीतापुर ब्लाइंड मर्डर का खुलासा.... मामूली विवाद में दोस्त बना कातिल, पुलिस ने आरोपी को दबोच... शराबी बेटे की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने वाले पिता-भाई गिरफ्तार... बेलगहना पुलिस ने सुलझाया मामल... तालाब में समा गईं दो मासूम ज़िंदगियां... अर्जुनी गांव में 2 बहनों की मौत से पसरा मातम एनटीपीसी स्टेज-3 के ठेका कर्मचारी की संदिग्ध मौत...एमजीआर रेल लाइन पर मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पदोन्नति सूची में वरिष्ठता विवाद: हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग को दिया निराकरण का निर्देश सिरगिट्टी में सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवर पार...अज्ञात चोर की तलाश में जुटी पुलिस, डीजल की किल्लत के बीच अब चोरी हुई तेज...सिरगिट्टी में खड़े ट्रक से 294 लीटर डीजल पार,