बिलासपुर

घर में घुसकर मारपीट करने वाला आदतन बदमाश चंद घंटों में गिरफ्तार…सिटी कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सिटी कोतवाली पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, प्रार्थी सोहेल उर्फ बच्चा घोरे 21 वर्ष, निवासी दयालबंद मधुबन अटल आवास, मकान नंबर के-14, थाना सिटी कोतवाली ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि प्रियांशु पाणिकर 21 वर्ष निवासी दयालबंद चौक उसके घर में घुस आया। आरोपी ने मां-बहन की अश्लील गालियां देते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट की। मोबाइल वापस करने की बात को लेकर हुए विवाद के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों के साथ भी मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। प्रार्थी की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 416/2026 दर्ज करते हुए बीएनएस की धारा 296, 115(2), 351(3) एवं 333 के तहत मामला कायम कर विवेचना शुरू की।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी प्रियांशु पाणिकर को दयालबंद क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया। विवेचना में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद उसे 9 जुलाई 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड मिलने पर उसे जेल भेज दिया गया। सिटी कोतवाली पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था भंग करने वाले और आदतन बदमाशों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

error: Content is protected !!
Letest
जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल भाजपा में बड़ी कार्रवाई...तौसीफ खान पद से हटाएं गए, आपराधिक मामलों और अनुशासनहीनता का हवाला, सात दिन... तालाब में मिली युवक की लाश, गणेश और विश्कर्मा विसर्जन के दौरान हादसे की आशंका, जांच में जुटी पुलिस पचपेड़ी:- तेज बारिश में आसमानी आफत का कहर! बिजली की चपेट में आए चार युवक, 9वीं के छात्र की मौत कोटा:- आकाशीय बिजली का कहर, 17 बकरा-बकरियों की दर्दनाक मौत! दो किसानों की मेहनत पर कुदरत ने बरपाया क... दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी, जन्माष्टमी समारोह में भीड़ का फायदा उठाकर बुजुर्ग महिला की सोने की चेन पार...होटल ग्रैंड लोटस में भग... संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा,