बिलासपुर

फिर एक बड़ी चूक: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 5 लोग गंभीर रूप से झुलसे..नगर निगम द्वारा कराया जा रहा था काम,

उदय सिंह

बिलासपुर – नगर निगम क्षेत्र के सिरगिट्टी वार्ड में शुक्रवार दोपहर स्ट्रीट लाइट के लिए बिजली का पोल खड़ा करने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। कार्य के दौरान लोहे का पोल ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आ गया, जिससे तेज करंट फैल गया और पोल को पकड़कर काम कर रहे पांच मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों में चार पुरुष और एक महिला शामिल हैं। सभी को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।मिली जानकारी के अनुसार सिरगिट्टी मुख्य रोड आदर्श नगर वार्ड नं 11 पानी टंकी के पास नगर निगम की ओर से स्ट्रीट लाइट का पोल लगाने का कार्य चल रहा था। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे मजदूर पोल खड़ा कर रहे थे। इसी दौरान पोल अचानक ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन (11 केवी) लाइन से टकरा गया। देखते ही देखते पूरे पोल में करंट दौड़ गया और उसे संभाल रहे मजदूर उसकी चपेट में आ गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों ने तुरंत डायल-112 को सूचना दी।

सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे में घायल मजदूरों की पहचान दीपक यादव 30 वर्ष, मुकेश कुमार 38 वर्ष, सेवाराम 24 वर्ष, प्रहलाद चौरसिया 45 वर्ष तथा जयंती धुर्वे के रूप में हुई है। सभी मजदूर मध्यप्रदेश के मंडला जिले के निवासी बताए गए हैं और नगर निगम के स्ट्रीट लाइट स्थापना कार्य में लगे हुए थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मजदूरों के पास पर्याप्त सुरक्षा उपकरण और सेफ्टी गियर नहीं थे। साथ ही हाईटेंशन लाइन के नीचे कार्य के दौरान आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन भी नहीं किया गया, जिससे यह गंभीर हादसा हुआ। अब बड़ा सवाल है कि कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन क्यों नहीं किया गया और लापरवाही किस स्तर पर हुई। यदि जांच में किसी अधिकारी, ठेकेदार या जिम्मेदार एजेंसी की लापरवाही सामने आती है तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी? घटना ने एक बार फिर निर्माण कार्यों में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

error: Content is protected !!
Letest
जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल भाजपा में बड़ी कार्रवाई...तौसीफ खान पद से हटाएं गए, आपराधिक मामलों और अनुशासनहीनता का हवाला, सात दिन... तालाब में मिली युवक की लाश, गणेश और विश्कर्मा विसर्जन के दौरान हादसे की आशंका, जांच में जुटी पुलिस पचपेड़ी:- तेज बारिश में आसमानी आफत का कहर! बिजली की चपेट में आए चार युवक, 9वीं के छात्र की मौत कोटा:- आकाशीय बिजली का कहर, 17 बकरा-बकरियों की दर्दनाक मौत! दो किसानों की मेहनत पर कुदरत ने बरपाया क... दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी, जन्माष्टमी समारोह में भीड़ का फायदा उठाकर बुजुर्ग महिला की सोने की चेन पार...होटल ग्रैंड लोटस में भग... संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा,