तखतपुर

VIDEO:- तखतपुर में भीषण आग: गणेश कॉफी होटल जलकर खाक, फायर ब्रिगेड की देरी से लाखों का नुकसान, व्यवस्था पर उठे सवाल

उदय सिंह

तखतपुर– नगर के प्रसिद्ध गणेश कॉफी होटल में शुक्रवार – शनिवार की दरम्यानी रात को अचानक भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरे होटल को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की भयावहता के सामने सभी प्रयास नाकाम साबित हुए।प्राथमिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। इस हादसे में होटल के भीतर रखा फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, खाद्य सामग्री और अन्य जरूरी सामान पूरी तरह जल गया। वर्षों की मेहनत से खड़ा किया गया कारोबार कुछ ही देर में राख के ढेर में बदल गया।घटना का सबसे चिंताजनक पहलू यह रहा कि फायर ब्रिगेड की गाड़ी तब पहुंची, जब आग लगभग सब कुछ तबाह कर चुकी थी।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि तखतपुर में स्थायी फायर ब्रिगेड की व्यवस्था होती, तो नुकसान को काफी हद तक रोका जा सकता था।गौरतलब है कि करीब दो वर्ष पहले मुख्यमंत्री द्वारा तखतपुर में फायर ब्रिगेड उपलब्ध कराने की घोषणा की गई थी, लेकिन आज तक यह घोषणा धरातल पर नहीं उतर सकी। इस घटना के बाद एक बार फिर नगर में अग्निशमन व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। लोगों का आरोप है कि जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की उदासीनता का खामियाजा आम नागरिकों को बार-बार भुगतना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है, जब फायर ब्रिगेड की अनुपलब्धता के कारण भारी नुकसान हुआ हो। हर बड़ी आगजनी के बाद आश्वासन तो मिलते हैं, लेकिन स्थायी समाधान आज भी नहीं हो सका है।अब बड़ा सवाल यह है कि क्या इस हादसे के बाद प्रशासन और जनप्रतिनिधि केवल बयानबाजी तक सीमित रहेंगे, या फिर तखतपुर को स्थायी फायर ब्रिगेड की बहुप्रतीक्षित सुविधा भी मिलेगी।

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप... लंबित DA और पुरानी पेंशन समेत मांगों को लेकर लामबंद होंगे कर्मचारी...संघ ने बनाई आंदोलन की रणनीति, सीपत:- एनटीपीसी में कार्यस्थल बदलने की मांग के बीच संविदाकर्मी ने कीटनाशक का किया सेवन, हालत स्थिर