बिलासपुर

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किराएदार युवती से दुष्कर्म, आरोपी मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज

उदय सिंह

बिलासपुर – छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा युवती को उसका अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार दुष्कर्म किया गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने नए कानून भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता कुछ समय पहले आरोपी के मकान में किराए पर रहती थी। इसी दौरान दोनों के बीच जान-पहचान बढ़ी और वे प्रेम संबंध में आ गए। इसी का फायदा उठाकर आरोपी युवक ने चुपके से युवती का एक अश्लील वीडियो बना लिया। कुछ समय बाद जब युवती को उसकी हरकतों का एहसास हुआ, तो उसने आरोपी से दूरी बना ली और संबंध तोड़ दिए।
संबंध टूटने से नाराज आरोपी ने युवती को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। उसने युवती को धमकी दी कि यदि उसने शारीरिक संबंध नहीं बनाए, तो वह उसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर उसे बदनाम कर देगा। बदनामी के डर से युवती सहम गई और आरोपी लगातार डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।
जब आरोपी की प्रताड़ना और धमकियां हद से ज्यादा बढ़ गईं, तो पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर सिविल लाइन थाने में न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ बीएनएस (BNS) की धारा 308(2), 351(3) और 64(2)(एम) के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

error: Content is protected !!
Letest
जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल भाजपा में बड़ी कार्रवाई...तौसीफ खान पद से हटाएं गए, आपराधिक मामलों और अनुशासनहीनता का हवाला, सात दिन... तालाब में मिली युवक की लाश, गणेश और विश्कर्मा विसर्जन के दौरान हादसे की आशंका, जांच में जुटी पुलिस पचपेड़ी:- तेज बारिश में आसमानी आफत का कहर! बिजली की चपेट में आए चार युवक, 9वीं के छात्र की मौत कोटा:- आकाशीय बिजली का कहर, 17 बकरा-बकरियों की दर्दनाक मौत! दो किसानों की मेहनत पर कुदरत ने बरपाया क... दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी, जन्माष्टमी समारोह में भीड़ का फायदा उठाकर बुजुर्ग महिला की सोने की चेन पार...होटल ग्रैंड लोटस में भग... संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा,