बिलासपुर

सामने से आ रही ऑटो ने बाइक सवार युवकों को लिया चपेट में….एक की मौके पर मौत दूसरा घायल

रमेश राजपूत

बिलासपुर – दोपहर 3 बजे के आसपास कोटा की ओर से लौट रहे बाइक और आटो की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं, उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही आटो नंबर के आधार पर उसके चालक की तलाश की जा रही है।

सिविल लाइन क्षेत्र के कुदुदंड निवासी गौरव सनाड्य(24) गुस्र्वार को कोटा गए थे। वहां से वे अपने दोस्त राकेश दास के साथ बाइक में लौट रहे थे। बाइक सवार युवक भरनी के पास पहुंचे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार आटो के चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे में सड़क पर गिरकर गौरव और राकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। सिर में चोट आने के कारण गौरव की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आटो भी सड़क से उतरकर पलट गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा। वहीं, शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

error: Content is protected !!
Letest
कोनी बायपास पर लूट का खेल खत्म, चाकू की नोक पर वारदात करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी हिर... तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज्बे से गूंजा एनटीपीसी सीपत, 100 फीट ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण गमछे से चेहरा ढककर घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग महिला से चांदी के जेवर और नकदी की लूट मोपका बायपास में चाकू दिखाकर जीजीयू के असिस्टेंट प्रोफेसर और दोस्त से मोबाइल और नगदी की लूट गरिमामय माहौल में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह...केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्... बिलासपुर:- ढाई साल बाद खुलेगा हिरासत में मौत का राज! श्रवण सूर्यवंशी की संदिग्ध मौत पर CBI ने संभाली... स्वतंत्रता दिवस की रोशनी में तिरंगे रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप… देशभक्ति के रंग में रंगा ब... सीपत: मॉर्निंग वॉक के समय की रेकी, घर में घुसे चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे दो आरोपी हर घर तिरंगा अभियान को लेकर देवरीखुर्द में दिखा देशभक्ति का जुनून, युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर न... रतनपुर:- हरेली की रात नशे में घर से निकला 20 वर्षीय जगदीश, सुबह बावली में तैरती मिली लाश