बिलासपुर

न्यायधानी में सट्टे के कारोबार पर हुई कार्रवाई…एक ही बार मे 7 आरोपी गिरफ्तार, अलग अलग क्षेत्रो में चला रहे थे कारोबार

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर- न्यायधानी में बढ़ते अपराधो के मामलो के बीच शुक्रवार को अवैध रूप से सट्टा खिलाने वालो के विरूद्ध अभियान चलाया गया। जिसमे एंटी क्राइम एंड सायबर यूनिट टीम के साथ सरकंडा पुलिस ने सयुक्त तत्वाधान में कुल 7 आरोपियों की धरपकड़ की गई है। जिनके कब्जे से 24770 रुपए और 06 नग मोबाईल बरामद किया गया है। पुलिस की इस कार्यवाही से अपराधियों में दहशत का माहौल है। सरकंडा पुलिस को बंधवापारा निवासी राज बैरागी के कब्जे से 1510 रू नगदी,बसोड मोहल्ला निवासी विक्की बसोड के कब्जे से

5500 रू नगदी एक नग ओप्पो मोबाईल ,मेलापारा चांटीडीह निवासी श्याम यादव के कब्जे से 8500 रूपये नगद एवं 01 नग मोबाईल, औ विजय केवट के कब्जे से 1035 रूपये नगदी एवं 02 नग मोबाईल ,अपोलो हॉस्पिटल के पास रहने वाले शरद यादव के कब्जे से 3990 रूपये एवं 01 नग मोबाईल,लिंगियाडीह पिपरपारा निवासी कृष्णा वर्मा के कब्जे से 3160 रूपये एवं 01 नग मोबाईल, विवेकानंद नगर मोपका निवासी अजय कॉलरा के कब्जे से 1075 रूपये नगदी जप्त किया गया है। सरकंडा पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी रतनपुर:- अतिक्रमण हटाने के बाद विवाद, नगर पालिका उपाध्यक्ष को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, फर्जी जाति प्रमाण पत्र का मामला उजागर, पहचान छिपाकर सरकारी योजनाओं का अनुचित लाभ लेने के आरोप में दो... मस्तूरी: पुरानी रंजिश में नाबालिग पर जानलेवा हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार, रावण दहन के बाद हुआ विवाद, स... प्रेम, शक और कत्ल! दूसरे युवक से बातचीत पर प्रेमी ने घोंट दिया 17 वर्षीय प्रेमिका का गला,साथी समेत द... बिजली बिल बकाया है तो न चूकें मौका… दिसंबर तक मिलेगी 40% तक छूट,85 हजार उपभोक्ताओं को समाधान योजना स... बिलासपुर जिला अस्पताल में सुरक्षा फेल! रात के अंधेरे में पांच मोबाइल पार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गं... तिफरा ओवरब्रिज के नीचे बुजुर्ग से लूट... नकद और मोबाइल लेकर फरार हुए आरोपी, पुराने बस स्टैंड पर किसके संरक्षण में चल रही हैं अवैध चखना दुकानें? आबकारी विभाग की कार्रवाई पर उठ र... तखतपुर में पुरानी रंजिश पर खूनी संघर्ष! घर के सामने लाठी डंडों से परिवार पर हमला... महिला समेत सात ल...