बिलासपुर

पुरानी रंजिश में ठेकेदार की हत्या…गांव में फैली सनसनी, शरीर पर मिले धारदार हथियार के निशान

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर- शुक्रवार देर रात चकरभाठा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम तेलसरा में रक्तरंजिश लाश मिलने से सनसनी फैला गई है। जिसको लेकर स्थानीय पुलिस ने अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार हत्या पुरानी रंजीश को लेकर की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार गांव के गली में अपने भाई की रक्तरंजिश लाश देखकर प्रार्थी ने चकरभाठा पुलिस को सूचना दी थी। बताया जा रहा है कि चकरभाठा क्षेत्र के तेलसरा में रहने वाले संदीप सिंह ठाकुर ठेकेदारी करते थे। संदीप के भाई अलग-अलग जगह पर रहते हैं। संदीप गांव में रहकर ठेकेदारी के साथ ही खेती का काम संभालते थे।

दो दिन पहले उनकी तबीयत खराब हो गई थी। इस पर उन्हें बिलासपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। गांव में गणेश विसर्जन को लेकर शुक्रवार की शाम वे अस्पताल से लौट आए। देर रात गांव में गणेश विसर्जन का कार्यक्रम चल रहा था। विसर्जन के बाद गांव के लोगों ने शत्रुहन किराना दुकान के पास संदीप का शव देखा गया।

घटना रात दस बजे की बताई जा रही है। संदीप के गले और सिर में धारदार हथियार से चोट के निशान थे। जिसकी सूचना मृतक के भाई रवि सिंह ने पुलिस को दी थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश की वजह से मृतक को अकेला पाकर आरोपी द्वारा घटना कारित करना पाया गया है, वही आरोपी को चिन्हांकित कर लेने की बात स्थानीय पुलिस कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर: घर में लगी भीषण आग के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, आग बुझा रहे पड़ोसी युवक गंभीर, घर का सामान और ब... शादी का झांसा देकर रिटायर्ड टेक्निशियन से 9.50 लाख की ठगी..ओडिशा के तीन आरोपी गिरफ्तार, अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग, दो शातिर महिलाएं गिरफ्तार, कोटा:- बिजली खंभे पर काम करते समय ठेका कर्मचारी की करंट से दर्दनाक मौत...सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवा... सक्ति गोलीकांड का हुआ खुलासा...पति की प्रेमिका को रास्ते से हटाने पत्नी ने दी थी 4 लाख की सुपारी, पु... पचपेड़ी:- तहसीलदार के आदेश के बाद भी नहीं मिला जमीन पर कब्जा... पीड़ित ने कलेक्टर-एसपी से लगाई न्याय... नाबालिग से अनाचार मामले में आरोपी गिरफ्तार...पढ़ाई के दौरान हुई पहचान का उठाया फायदा, ब्लैकमेल कर लग... नशे में धुत व्यक्ति को बनाया निशाना...बाइक-मोबाइल और सोने की बाली चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार एनटीपीसी सीपत टाउनशिप के पंप हाउस में संविदा कर्मी की फांसी के फंदे पर मिली लाश....जांच में जुटी पुल... साइबर ठगी... वरिष्ठ नागरिक के बैंक खाते से करीब 2 लाख रुपये पार...सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज