बिलासपुर

साइबर ठगों ने महिला को बनाया शिकार….रिफंड के नाम पर एनिडेस्क एप्प डाउनलोड करा उड़ा दिए 1 लाख 64 हजार रुपए

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – मिशो ऐप में पैसे रिफंड का झांसा देकर ठगो ने महिला के साथ 1 लाख 64 हज़ार की ठगी करने का मामला सामने आया है। जिसमे शातिर ठगो ने महिला से कस्टमर केयर अधिकारी बनकर महज दो दिनों में ही महिला के अकाउंट से लाखो रुपए साफ कर दिए। मामले में प्रार्थिया के शिकायत के बाद कोनी पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार देव नगर, छोटी कोनी निवासी सुशीला बंजारे ने मिशो एप के माध्यम से आनलाइन खरीददारी की थी।

जिसमे सामान के वापसी के बाद पैसे रिफंड करने को लेकर प्रार्थिया ने नेट से निकाले गए कस्टमर केयर नंबर 6000180106 पर 6 सितंबर को कॉल किया।जिसमे शातिर ठगो ने महिला को अपने विश्वास में लेकर 9263139825 से महिला को पुन फोन किया। और महिला से एकाउंट नंबर और आधार नंबर ले लिया। यही नहीं ठगो ने Any Desk नामक ऐप डाउनलोड करवा कर एटीएम, कार्ड की जानकारी ले ली।

जिसके बाद ठगो ने प्रार्थीया के ग्रामीण बैंक के दो अकाउंट एक्सेस लेकर महज 48 घंटे में ही उनके खाते में रखें 1 लाख 64000 रुपए को अन्य अकाउंट में ट्रांसफर कर लिया महिला को घटना की जानकारी लगते हैं उसने तुरंत कोनी थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है जिस पर एफ आई आर दर्ज कर कोनी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
दस लाख के कर्ज ने ली दो जान! शराब में सुहागा मिलाकर दो लोगों की हत्या, पामगढ़ डबल मर्डर केस का खुलास... दूरस्थ जनजातीय अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी दस्तक, 18 जिलों में 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट सक्रिय... बिलासपुर:- कॉपी ट्रेडिंग के नाम पर सिम्स के डेंटल सर्जन से 6.88 लाख की ऑनलाइन ठगी, 14 लाख का मुनाफा ... बिलासपुर में दर्दनाक हादसा, अंतिम संस्कार के दौरान जलती चिता में घुसी आटो, मामा-भांजा झुलसे, आग में ... बिलासपुर: इंजेक्शन के ओवरडोज से महिला की मौत का आरोप.. मोपका के शिव मेडिसिटी अस्पताल में परिजनों ने ... दुर्गा झांकी देखने गए किराएदार, पीछे से टूट गया मकान का ताला... अलमारी से 80 हजार पार, पचपेड़ी:- बीड़ी नहीं दी तो भड़के युवक, छात्र पर बरसाए लात-घूंसे और बेल्ट, बीच-बचाव करने पहुंचे दोस्त... पटाखा फोड़ने को लेकर गनियारी में बवाल, महिला के बेटे को पत्थर से मारा, कार का शीशा तोड़ा, दूसरे पक्ष... शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, पार्षद समेत दो की संदिग्ध मौत....चार लोग बैठे थे साथ, बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी