बिलासपुर

वन विभाग ने की छापेमारी की कार्यवाही…सपेरों के कब्जे से छुड़ाए 13 सांप

रमेश राजपूत

SGN बिलासपुर- वन्य प्राणी अधिनियम के तहत इनदिनो वन विभाग का अमला सक्रिय हो गया है। जहा छापेमारी कर सपेरों की धरपकड़ की कार्रवाई जारी है इसी कड़ी में वन विभाग की टीम ने 13 सांपों को सपेरों से मुक्त करवाया है। उप वन मंडलाधिकारी सुनील कुमार बच्चन के निर्देशन में सपेरों को पकड़ने की कार्यवाही की गई है। वन विभाग की टीम में वन परिक्षेत्र अधिकारी पल्लव नायक, सर्किल फारेस्ट ऑफिसर नमित तिवारी,बीट फारेस्ट ऑफिसर अजय मिश्रा और भूपेंद्र पाल डहरिया ने एक टीम बना कर सुबह से शाम तक शहर के आस पास में सपेरों को ढूंढने का अभियान चलाया।

शाम तक वन विभाग की टीम ने 13 सांपों को पकड़ा, जिन्हें दोबारा जंगल में छोड़ेंगे। वन विभाग के अफसरों ने मध्यप्रदेश निवासी सपेरा देवनाथ को गिरफ्तार किया। यही नहीं ग्राम भरनी के डेरा में सपेरो के कब्जे से सभी नाग सांपों को जब्त किया गया है। वही सपेरों को समझाइश दी गई है कि यह जंगली जीव है। इन्हें जंगल में ही रहने दो अगर दोबारा सांप पकड़ते हुए दिखाई दिए तो उचित कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
दस लाख के कर्ज ने ली दो जान! शराब में सुहागा मिलाकर दो लोगों की हत्या, पामगढ़ डबल मर्डर केस का खुलास... दूरस्थ जनजातीय अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी दस्तक, 18 जिलों में 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट सक्रिय... बिलासपुर:- कॉपी ट्रेडिंग के नाम पर सिम्स के डेंटल सर्जन से 6.88 लाख की ऑनलाइन ठगी, 14 लाख का मुनाफा ... बिलासपुर में दर्दनाक हादसा, अंतिम संस्कार के दौरान जलती चिता में घुसी आटो, मामा-भांजा झुलसे, आग में ... बिलासपुर: इंजेक्शन के ओवरडोज से महिला की मौत का आरोप.. मोपका के शिव मेडिसिटी अस्पताल में परिजनों ने ... दुर्गा झांकी देखने गए किराएदार, पीछे से टूट गया मकान का ताला... अलमारी से 80 हजार पार, पचपेड़ी:- बीड़ी नहीं दी तो भड़के युवक, छात्र पर बरसाए लात-घूंसे और बेल्ट, बीच-बचाव करने पहुंचे दोस्त... पटाखा फोड़ने को लेकर गनियारी में बवाल, महिला के बेटे को पत्थर से मारा, कार का शीशा तोड़ा, दूसरे पक्ष... शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, पार्षद समेत दो की संदिग्ध मौत....चार लोग बैठे थे साथ, बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी