कोटा

गांजे की खुलेआम तस्करी…बेचने की फिराक में घूम रहा युवक गिरफ्तार, कब्जे से वाहन और गांजा जब्त

प्रेम सोमवंशी

कोटा – बेलगहना चौकी प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली थी की अवैध गांजा बेचने के फिराक में एक युवक घूम रहा है मुखबिर की सूचना को गंभीरता से लेते हुए घेराबंदी कर संदेही युवक प्रदीप गंधर्व पिता धनीराम गंधर्व उम्र 25 वर्ष निवासी पाठक किराना गली बिनोबा नगर थाना तारबाहर बिलासपुर जिला बिलासपुर को गांजा 02 किलोग्राम परिवहन में प्रयुक्त वाहन एक्टिवा मोटर साइकिल मोबाईल, सहित गिरफ्त्तार् किया गया है। जिले में नशे के कारोबार करने वालो के विरूद्ध उमानि० वरिष्ठ पुलिस महानिरीक्षक पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर के निर्देश पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। पुलिस चौकी बेलगहना द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहूल देव एस.डी.ओ.पी कोटा आशिष आरोरा,

थाना प्रभारी कोटा दिनेश चन्द्रा के निर्देशन में कार्यवाही करते हुए चौकी बेलगहना क्षेत्र अंतगर्त ग्राम भेलवाटिकरी में बिलासपुर से वाहन होण्डा एक्टिवा क्रं. सीजी 10 बी. ई 3698 मादक पदार्थ गांजा का परिवहन कर रहे आरोपी प्रदीप गंधर्व पिता धनीराम गंधर्व उम्र 25 वर्ष निवासी पाठक किराना गली बिनोबा नगर थाना तारबाहर बिलासपुर को चौकी प्रभारी स.उ.नि हेमंत सिंह आरक्षक सत्येन्द्र सिह, फिरोज, रूपचंद के द्वारा रेड कार्यवाही कर आरोपी को पकडकर आरोपी के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा 02 किलोग्राम एवं परिवहन में प्रयुक्त वाहन होण्डा एक्टिवा क्रं. सीजी 10 बी.ई 3698, मोबाईल तथा अन्य वस्तु कुल किमती 76000 रूपये जप्त कर चौकी बेलगहना में नारकोटिक्स एक्ट अंतगर्त कार्यवाही की गई है। पकडे गये आरोपी से पुलिस द्वारा पुछताछ कर अन्य जानकारी एकत्र की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
दस लाख के कर्ज ने ली दो जान! शराब में सुहागा मिलाकर दो लोगों की हत्या, पामगढ़ डबल मर्डर केस का खुलास... दूरस्थ जनजातीय अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी दस्तक, 18 जिलों में 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट सक्रिय... बिलासपुर:- कॉपी ट्रेडिंग के नाम पर सिम्स के डेंटल सर्जन से 6.88 लाख की ऑनलाइन ठगी, 14 लाख का मुनाफा ... बिलासपुर में दर्दनाक हादसा, अंतिम संस्कार के दौरान जलती चिता में घुसी आटो, मामा-भांजा झुलसे, आग में ... बिलासपुर: इंजेक्शन के ओवरडोज से महिला की मौत का आरोप.. मोपका के शिव मेडिसिटी अस्पताल में परिजनों ने ... दुर्गा झांकी देखने गए किराएदार, पीछे से टूट गया मकान का ताला... अलमारी से 80 हजार पार, पचपेड़ी:- बीड़ी नहीं दी तो भड़के युवक, छात्र पर बरसाए लात-घूंसे और बेल्ट, बीच-बचाव करने पहुंचे दोस्त... पटाखा फोड़ने को लेकर गनियारी में बवाल, महिला के बेटे को पत्थर से मारा, कार का शीशा तोड़ा, दूसरे पक्ष... शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, पार्षद समेत दो की संदिग्ध मौत....चार लोग बैठे थे साथ, बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी