राष्ट्रिय

नहीं रहे,कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव दिल्ली के एम्स अस्पताल में ली आखिरी सांस

रमेश राजपूत

दिल्ली- मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का एम्स में निधन हो गया । वे 58 वर्ष के थे । राजू के परिवार ने निधन की पुष्टि की है । राजू लंबे समय से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थे । हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें यहां लाया गया था । पिछले 42 दिन से उनका यहां इलाज चल रहा था । हार्ट के बड़े हिस्से में 100 % ब्लॉकेज मिला था कॉमेडियन को 10 अगस्त को सुबह हार्ट अटैक आया था , जिसके बाद उन्हें दिल्ली के AIIMS में भर्ती कराया गया था । देर रात से ही उन्हें बार – बार दौरे पड़ रहे थे । डॉक्टरों ने उनके सिर का सीटी स्कैन कराया तो दिमाग के एक हिस्से में सूजन मिली थी । राजू 10 अगस्त से वेंटिलेटर पर थे । इसके बाद जानकारी मिली कि उन्होंने अपना एक पैर मोड़ा था ,

लेकिन उन्हें होश नहीं आया और उनका ब्रेन भी रिस्पॉन्स नहीं कर रहा था । AIIMS में राजू की एंजियोप्लास्टी की गई थी , जिसमें हार्ट के एक बड़े हिस्से में 100 फीसदी ब्लॉकेज मिला था । राजू के परिवार में उनकी पत्नी शिखा , बेटी अंतरा , बेटा आयुष्मान , बड़े भाई सीपी श्रीवास्तव , छोटे भाई दीपू श्रीवास्तव , भतीजे मयंक और मृदुल हैं ।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...