मस्तूरी

सांदीपनी विद्यालय में ‘क्षमता निर्माण कार्यक्रम’ विषय पर एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

उदय सिंह

मस्तूरी – पेंड्री स्थित सांदीपनी पब्लिक स्कूल में सी. बी. एस. ई. की शिक्षण प्रशिक्षण कार्यशाला के अंतर्गत एक दिवसिय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का प्रारंभ विद्यालय के बहुउद्‌देशीय सभागार में अतिथि के रूप में आए वक्ता अनुराग गुलाल, प्राचार्य कृष्ण पब्लिक स्कूल तुलसी, रायपुर तथा दुसरे वक्ता अजीत स्काट,

प्राचार्य वेसेलियान इंग्लिश मीडियम स्कूल राजनांद‌गांव ने माँ सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्वल्लित कर किया। कार्यशाला में सांदीपनी विद्यालय के अलावा एम. एस. पी. पब्लिक स्कूल, हॉली क्रास मा० से० विद्यालय, माडर्न ए‌जुकेशन स्कूल आदि के शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यशाला में प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों एन.सी. एफ, 2023 के अंतर्गत विभिन्न शिक्षण गतिविधियों के माध्यम से अध्यायन कला को विकसित करने के आधुनिक गुर सीखे।

अतिथियों का स्वागत विद्यालय के प्राचार्य देबोज्योति मुखर्जी व आंतरिक समन्वयक श्रीमती संखातिर सेल्वी ने पुष्पगुच्छ तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर किया। प्रशिक्षण दो सत्र में सम्पन्न हुआ। प्रथम सत्र में नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क के संबंध में जानकारी तथा मध्यान्ह भोजनोपरांत द्वितीय सत्र में शिक्षण क्रियाकलापों को सुगम बनाने की विधियों की चर्चा की गई।कार्यशाला में विद्यालय के प्रशासनिक प्रभारी संजीव साहू तथा समस्त शिक्षकवृंद उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती नेहा आर.यादव तथा समापन पर समन्वयक श्रीमती शर्मिष्ठा सरकार ने आभार व्यक्त किया।

error: Content is protected !!
Letest
ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ... बिलासपुर में करोड़ों की जमीन धोखाधड़ी… बिना भुगतान किए करा लिया नामांतरण, कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची...