बिलासपुर

सूने मकान से ताला तोड़कर जेवर-नगदी ले उड़े चोर,, जिले में चोरों की बढ़ रही सक्रियता ने बढ़ाई चिंता…

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर-शहर में एकबार फिर चोरो की सक्रियता तेज हो गई है। बीती रात सरकंडा थाना क्षेत्र में चोरो ने एक सुने मकानों पर धावा बोला है। जहाँ से अज्ञात चोर कीमती समान और नगर रकम लेकर फरार हो गए है। यह मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। जहाँ राजकिशोर नगर फेस-1 मकान नं 71 में रहने वाले विजय सिंह ठाकुर के सुने मकान में चोरो ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। प्रार्थी के मुताबिक वह 19 सितंबर को घर मे ताला लगाकर निजी काम से बाहर गए हुए थे। जहां रोज की तरह ही घर की बाई बुधवार सुबह साफ सफाई के लिए सुबह 10 बजे पहुंची। तो देखा कि प्रार्थी के घर के मुख्य दरवाजे में लगा ताला टूटा हुआ था। जिसके बाद घर का ताला टूटने की सुचना उसने पड़ोसियों को दी।

जिसपर सभी पड़ोसी विजय सिंह ठाकुर के घर पहुंचे,जहां अंदर जाकर के उन्होंने देखा तो मुख्य दरवाजा का ताला और घर के अंदर रखे 2 अलमारी के ताले टुटे थे। साथ ही वहा जेवरों के खाली डिब्बे पड़े हुए थे। पड़ोसियों के मकान मालिक से संपर्क करने से पता चला की अलमारी में एक 35 से 40 ग्राम का सोने का मंगलसूत्र , एक कान का ड्रायमंड ईयरिंग सेट और एक सोने का कान का सेट आलमारी में रखा था। जिसे अज्ञात चोरों ने चोरी कर रफूचक्कर हो गए हैं। उक्त घटना की शिकायत पड़ोसियों ने सरकंडा थाने में दर्ज कराई है जिसके आधार पर सरकंडा पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
दुकान के बाहर खूनी खेल! मामूली विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में दो हत्यारे गिरफ्तार, ख... गांवों की सड़क, स्वास्थ्य और किसानों पर फोकस: जिला पंचायत की सामान्य सभा में अधिकारियों को मिले सख्त... तकनीकी दिक्कतों से नहीं कटेगा शिक्षकों का वेतन, 15 अगस्त तक पूरी तरह सुधरेगा VSK ऐप : शिक्षा मंत्री ... IIIT हैदराबाद में एडमिशन का झांसा देकर छात्रा से 12 लाख की ठगी...फर्जी कंसल्टेंसी पर एफआईआर दर्ज करोड़ों की नाली बनी आफत: सड़क से ऊंचे निर्माण ने डुबोए वार्ड, जिम्मेदारों पर उठे सवाल "बिल के बोझ तले थमा अंतिम सफर! आदिवासी महिला के शव को अस्पताल में रोके रखने के आरोप से मचा बवाल" रतनपुर: हाइटेंशन तार की चपेट में आया चरवाहा, बकरियों के लिए पत्ती तोड़ते समय दर्दनाक मौत "खाद माफिया के आगे बेबस किसान! बिलासपुर जिले में तिगुने दाम पर बिक रही खाद, मस्तूरी से रतनपुर तक काल... कोटा:- डंडों से पीट-पीटकर किसान की हत्या... एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार, पुलिस जुटी जांच में, सीपत:- क्या प्रेम प्रसंग बनी मौत की वजह? घर के पीछे बाड़ी में मिली युवक की लाश, गले पर निशान देख हत्...