कोटा

औरापानी में मछली मारने गए 65 वर्षीय वृद्ध की नाले में डूबने से हुई मौत

प्रेम सोमवंशी कोटा

कोटा – थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मझगाँव के आश्रित ग्राम सेमरिया के औरापानी में पति पत्नी और मृतक की बेटी गांव के बंजारी नाला में मछली मारने गए हुए थे जहां 65 वर्षीय वृद्ध नाले में गिर गया जिससे उसकी मौत हो गयी।पंचायत मझगाँव के आश्रित ग्राम सेमरिया के औरापानी में पति पत्नी और मृतक की बेटी आज दिनाँक 24 जुलाई दिन शनिवार को गांव के बंजारी नाला में मछली मारने गए हुए थे जहाँ तीनों अलग जगह बैठक कर मछली मार रहे थे

इसी बीच 65 वर्षीय लखन सिंह बैगा पिता स्व बिरछा राम 65 वर्ष नाला में गिर गया। जिसे उसके पत्नी ने देखा और अपनी बेटी को आवाज दे जिसके बाद दोनों ने उसे नाले से निकाल कर घर लेकर पहुंचे और उसे कोटा हॉस्पिटल लाने के लिए गाड़ी पता कर रहे थे तब तक मौत हो गयी। जिसकी सूचना मृतक के परिजनों ने कोटा थाना पहुचकर दी। जिसके बाद कोटा पुलिस ने परिवार वालो का बयान दर्ज शव का पोस्टमार्टम उपरांत अंतिम संस्कार के लिए शव को परिवार वालों को सौंप कर आगे की विवेचना कार्यवाही में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,