छत्तीसगढ़

2 ट्रेलर चालक लापता…लावारिस मिली गाड़ी..डीजल सहित टायर मिले गायब,रतनपुर थाना क्षेत्र का मामला..

जुगनू तंबोली

रतनपुर- आशीर्वाद बिल्डकान कंपनी के दो ट्रेलर को लावारिस हालत में रतनपुर थाना क्षेत्र में पाया गया है। जिसमे लगे 9 टायर डीजल सहित बैटरी की चोरी होने की शिकायत रतनपुर थाने में दर्ज कराया गया है। हालाकि घटना के बाद से गाड़ी के चालाक फरार है। जिनके द्वारा ही चोरी की घटना को अंजाम की संभावना जताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार आशीर्वाद बिल्डकान के वाहन क्रमांक CG 10 BJ 9373 के चालक जिला रोहतास बिहार निवासी रोहित कुमार और वाहन क्रमांक CG 10 BJ 7667 का चालक जिला सिधी मध्य प्रदेश निवासी अनिमेश कुशवाहा ने कंपनी में महज 15 दिन पहले ही ज्वाइन किया है। दोनो ही 19.09.2022 को पारस पावर लोखण्डी बिलासपुर से माल लोड कर कोटा गये थे। जो अचानक दिनांक 20.09.2022 प्रात: 10.00 बजे से गाड़ी के साथ गायब हो गए। जिसकी तलाश कंपनी के लोग कर रहे थे इसी बीच कंपनी के मैनेजर विकाश मंगवानी को रतनपुर में ओम सांई ढाबा के पास लावारीस हालत में 2 ट्रेलर खड़े होने की सूचना मिली जिस पर उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो दोनों गाड़ी उनके कंपनी के ही थी जो 19 सितंबर से गायब थी। बताया जा रहा है कि दोनो गाडी से 09 नग टायर 500 लीटर डीजल दो नग बैट्री नही था जिसकी कीमत करीबन 230000रूपये है। जिसकी चोरी की शिकायत उन्होंने रतनपुर थाने में दर्ज कराई जिस पर रतनपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर: घर में लगी भीषण आग के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, आग बुझा रहे पड़ोसी युवक गंभीर, घर का सामान और ब... शादी का झांसा देकर रिटायर्ड टेक्निशियन से 9.50 लाख की ठगी..ओडिशा के तीन आरोपी गिरफ्तार, अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग, दो शातिर महिलाएं गिरफ्तार, कोटा:- बिजली खंभे पर काम करते समय ठेका कर्मचारी की करंट से दर्दनाक मौत...सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवा... सक्ति गोलीकांड का हुआ खुलासा...पति की प्रेमिका को रास्ते से हटाने पत्नी ने दी थी 4 लाख की सुपारी, पु... पचपेड़ी:- तहसीलदार के आदेश के बाद भी नहीं मिला जमीन पर कब्जा... पीड़ित ने कलेक्टर-एसपी से लगाई न्याय... नाबालिग से अनाचार मामले में आरोपी गिरफ्तार...पढ़ाई के दौरान हुई पहचान का उठाया फायदा, ब्लैकमेल कर लग... नशे में धुत व्यक्ति को बनाया निशाना...बाइक-मोबाइल और सोने की बाली चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार एनटीपीसी सीपत टाउनशिप के पंप हाउस में संविदा कर्मी की फांसी के फंदे पर मिली लाश....जांच में जुटी पुल... साइबर ठगी... वरिष्ठ नागरिक के बैंक खाते से करीब 2 लाख रुपये पार...सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज