बिलासपुर

शादी भवनों में होने वाले कार्यक्रमों में चोरों की नजर,, रैकी कर रात के अंधेरे में घटना को दे रहे अंजाम…

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर- सूने मकानों के बाद अब चोरों की नजर शादी भवनों में होने वाले कार्यक्रमों पर भी है। जहां वह बेखौफ चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का सामने आया है। जहा शादी भवन वसंत वाटिका में अयोजित साहू परिवार के जन्मदिन और छट्ठी कार्यक्रम में देर रात चोरों ने धावा बोलकर सोने चांदी के गहने सहित मोबाइल की चोरी कर फरार हो गए। जिसकी शिकायत सूर्या चौंक चिंगराजपारा सरकंडा निवासी प्रार्थी विरेंद्र साहू ने सरकंडा थाने में दर्ज कराई है। जहा उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 21 सितंबर को प्रार्थी की पुत्री समृद्धि साहू के जन्मदिन और छट्ठी कार्यक्रम वसंत वाटिका भवन सूर्या विहार सरकंडा में रखा था। जिसमे उनके परिवार के लोगो शामिल होने पहुंचे थे।

कार्यक्रम के बाद रात्रि में मेहमान भवन के कमरे में रूके हुए थे। तथा रात्रि करीब 02/00 बजे सभी महिलाये एक कमरा में सो गये थे रात करीब 04/00 बजे कमरे में किसी व्यक्ति के घुसने की आवाज आने पर प्रार्थी ने जाकर देखा तो एक व्यक्ति महिलाओ के कमरे से निकल रहा था। जिसे पकडने की कोशिश की गई। लेकिन वह अंधेरे का फ़ायदा उठाकर वहा से भाग निकला। बताया जा रहा है चोरों ने महिलाओं के कमरे में घुसकर चोर ने उनके पर्स में रखे सोने चांदी के जेवर कीमती करीब 45000 रूपये सहित 20 हजार कीमती दो नग मोबाईल चोरी कर ले गया है। इधर मामले में सरकंडा पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
कोटा :- तालाब में मिली नवजात बच्ची की लाश....जन्म छुपाने के लिए फेंके जाने की आशंका VIDEO बिलासपुर: रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल…एसएसपी ने सरकंडा थाने के प्रधान आरक्षक को किया सस्पेंड... VIDEO:-बीजेपी प्रशिक्षण शिविर में बिगड़ी तबीयत…छग योग आयोग अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का कार्डियक अरेस... शेयर मार्केट और जुए की लत ने बनाया 19,21 लाख गबन का आरोपी, अकलतरा पोस्ट ऑफिस का सहायक डाकपाल गिरफ्ता... कोटा:- बाइक पर घुमाने का झांसा देकर 10 साल की नाबालिग से दुष्कर्म, पीड़िता की आपबीती सुन पुलिस ने लिय... डिजिटल अरेस्ट गैंग के करीब पहुँची पुलिस... 1 करोड़ की साइबर ठगी में पिता-पुत्र गिरफ्तार, 2% कमीशन पर... न्यायधानी में बिक रही ब्राउन शुगर, हेरोइन और प्रतिबंधित कफ सिरप...पुलिस की छापेमारी से हुआ खुलासा, 2... ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का कारोबार... व्हाट्सएप और ऑनलाइन लिंक से चल रहा था करोड़ों का खेल, कार समेत 2 ... अवैध खनिज माफियाओं में हड़कंप... बिलासपुर में खनिज विभाग का बड़ा एक्शन, 23 वाहन जब्त, महमंद बाजार में चाकूबाजी.. बीच-बचाव करने पहुंचे युवक और उसके भाई पर जानलेवा हमला,