बिलासपुर

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला…आरोपी युवक गिरफ्तार

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – शादी का झांसा देकर युवती के साथ दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को सिरगिट्टी पुलिस ने पकड़ लिया है। मिली जानकारी के अनुसार सिरगिट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली प्रार्थिया के घर में अकेले होने फ़ायदा उठाकर 12 सितंबर को पीडिता के साथ शारीरिक संबंध बना कर फरार हो गया था। जिसकी शिकायत पीड़िता ने 22 सितंबर को सिरगिट्टी थाने में दर्ज कराई थी। जहा पीड़िता ने जानकारी देते हुए बताया कि यादव नगर तिफरा निवासी अरूण उर्फ गोलू साहू पीड़िता को शादी का झांसा देकर विगत दो वर्षो से शारीरिक शोषण करते आ रहा है।

जब पीड़िता ने उसे शादी करने के लिए दबाव बनाया तो वह अपने द्वारा किए वादे से मुकर गया। जिसके बाद पीड़िता ने अपनी आप बीती घर वालो को बताई जिसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत सिरगिट्ट थाने में दर्ज कराई। इधर मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिटटी पौरूष पुर्रे, सउनि जीवन जायसवाल, आरक्षक अफाक खान एवं महिला आरक्षक 461 अनिता भगत की अहम भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
अनोखा शराब तस्कर! R15 स्पोर्ट्स बाइक पर महुआ शराब की तस्करी, मस्तूरी पुलिस का शिकंजा; 33 लीटर कच्ची ... मोबाइल हैक कर 98 हजार की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए एसपी कार्यालय पहुंचा पीड़ित, भटचौरा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस...सरपंच चंद्रकली पटेल ने किया ध्वजारोहण, कोनी बायपास पर लूट का खेल खत्म, चाकू की नोक पर वारदात करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी हिर... तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज्बे से गूंजा एनटीपीसी सीपत, 100 फीट ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण गमछे से चेहरा ढककर घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग महिला से चांदी के जेवर और नकदी की लूट मोपका बायपास में चाकू दिखाकर जीजीयू के असिस्टेंट प्रोफेसर और दोस्त से मोबाइल और नगदी की लूट गरिमामय माहौल में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह...केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्... बिलासपुर:- ढाई साल बाद खुलेगा हिरासत में मौत का राज! श्रवण सूर्यवंशी की संदिग्ध मौत पर CBI ने संभाली... स्वतंत्रता दिवस की रोशनी में तिरंगे रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप… देशभक्ति के रंग में रंगा ब...