बिलासपुर

लालखदान ब्रिज के नीचे चाकू लेकर आतंक मचा रहा युवक गिरफ्तार… तोरवा पुलिस ने की कार्रवाई,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – तोरवा थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले बदमाशों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने एक व्यक्ति को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है, जो आम नागरिकों को डरा-धमका रहा था। आरोपी की पहचान जीतेश उर्फ छोटू पासी उम्र 30 वर्ष, निवासी लालखदान ओवर ब्रिज के नीचे, तोरवा, बिलासपुर के रूप में हुई है। जिले में असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को 14 जून को सूचना मिली कि लालखदान ओवर ब्रिज के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से चाकू लेकर लोगों को भयभीत कर रहा है।सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेंद्र जायसवाल तथा सीएसपी कोतवाली अक्षय प्रमोद सबद्रा को अवगत कराया गया। उनके मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस के नेतृत्व में टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई की गई। घेराबंदी कर आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया गया और उसके कब्जे से स्टील का चाकू बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

error: Content is protected !!
Letest
अनोखा शराब तस्कर! R15 स्पोर्ट्स बाइक पर महुआ शराब की तस्करी, मस्तूरी पुलिस का शिकंजा; 33 लीटर कच्ची ... मोबाइल हैक कर 98 हजार की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए एसपी कार्यालय पहुंचा पीड़ित, भटचौरा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस...सरपंच चंद्रकली पटेल ने किया ध्वजारोहण, कोनी बायपास पर लूट का खेल खत्म, चाकू की नोक पर वारदात करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी हिर... तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज्बे से गूंजा एनटीपीसी सीपत, 100 फीट ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण गमछे से चेहरा ढककर घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग महिला से चांदी के जेवर और नकदी की लूट मोपका बायपास में चाकू दिखाकर जीजीयू के असिस्टेंट प्रोफेसर और दोस्त से मोबाइल और नगदी की लूट गरिमामय माहौल में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह...केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्... बिलासपुर:- ढाई साल बाद खुलेगा हिरासत में मौत का राज! श्रवण सूर्यवंशी की संदिग्ध मौत पर CBI ने संभाली... स्वतंत्रता दिवस की रोशनी में तिरंगे रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप… देशभक्ति के रंग में रंगा ब...