बिलासपुर

केन्द्रीय जेल बिलासपुर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन…अधिकारों की दी गई जानकारी

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर अशोक कुमार साहू के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के सचिव राकेश सिंह सोरी ने शुक्रवार को केन्द्रीय जेल बिलासपुर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया। शिविर में बंदियों को बताया गया कि जेल में निरूद्ध बंदियों को उनके अधिवक्ता से मुलाकात करने एवं कानूनी सलाह प्राप्त करने का अधिकार है। इसके अतिरिक्त बंदियों को दण्ड प्रक्रिया संहिता में वर्णित प्ली बार्गेनिंग, निःशुल्क विधिक सहायता, विचारण तथा अपील की प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।

यह भी बताया गया कि यदि कोई बंदी अपने प्रकरण की पैरवी हेतु निःशुल्क अधिवक्ता नियुक्त करना चाहता है तो इस संबंध में जेल में बनाये गए लीगल एड क्लीनिक अथवा जेल अधिकारियों के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत कर सकता है। उक्त आवेदन प्राप्त होने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा तत्काल संबंधित बंदी के प्रकरण में निः शुल्क विधिक सहायता के तहत पैनल अधिवक्ता की नियुक्ति की जाती है। इस अवसर पर रॉय सहायक जेल अधीक्षक, देव प्रसाद रात्रे पैनल अधिवक्ता तथा हरीश वरगाह पैरा लीगल वालेंटीयर उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO बिलासपुर: आप प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा हुए सड़क हादसे का शिकार….बाइक सवार को बचाने के दौरान... VIDEO:- रील के चक्कर में मौत को दे रहे न्योता! एजुकेशन हब की सड़क पर सनरूफ से स्टंट, पुलिस अभियान का... बिलासपुर:- भूसे से भरे बेकाबू ट्रक का कहर: 25 मीटर तक सड़क पर घिसटती रही महिला, शरीर के उड़े चिथड़े,... सावधान! ऑटो में सफर के दौरान गहनों पर रखें नजर... पलक झपकते महिला के गले से मंगलसूत्र पार, पुलिस जां... पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों का आतंक: दो रात में दो दुकानों पर धावा, पुलिस बेअसर... अज्ञात बदमाश दे रहे... 51 संकुलों की वार्षिक कार्ययोजना की समीक्षा..कमजोर बच्चों की बुनियादी साक्षरता पर रहेगा विशेष फोकस अंधे कत्ल में तत्कालीन प्रभारी राज सिंह की सटीक वैज्ञानिक विवेचना बनी मिसाल, गवाह मुकरने पर भी आरोपी... VIDEO:- गतौरा शराब दुकान पर आधी रात नकाबपोशो का खूनी धावा: गार्ड पर चाकू से हमला, बांधकर लूट ले गए श... 10 साल पुरानी सड़क बनी 'हादसों की पटरी', छोटे गड्ढे बन रहे बड़े खतरे का कारण….तत्काल मरम्मत की मांग हादसे के बाद बड़ी कार्रवाई: तखतपुर CMO अमरेश सिंह गिरफ्तार, स्कोडा कार की टक्कर में गई थीं दो महिलाओ...